फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   collecting more than one million youths on a platform, know about the benefits

एक प्लेटफॉर्म पर 10 लाख से अधिक युवाओं को एकत्रित करने का लक्ष्य, जानें फायदों की जानकारी

Sat, 12 Jan 2019 04:26 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 12 Jan 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
collecting more than one million youths on a platform, know about the benefits
गुंटुर, 9 जनवरी, 2019 : हमारे संविधान का नारा है, ‘‘जनता के लिए, जनता द्वारा, जनता का’’। हमारे संविधान से प्रेरणा लेते हुए आज ‘यंग आर्मी’ का लॉन्च हुआ। यह उन युवाओं के लिए है, जो समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यंग आर्मी का नारा है, ‘‘युवाओं के लिए, युवाओं द्वारा और युवाओं का...’’!!! सदस्यों को अपने बहुमूल्य अनुभव बताने के लिए टाना के प्रेसिडेंट, श्री सतीष वेमाना इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। 
विज्ञापन


यंग आर्मी का मुख्य उद्देश्य युवाओं का भविष्य और समाज में समानता है। इस महान अभियान का जन्म के एल यूनिवर्सिटी, गुंटुर में हुआ और आर्मी ने 9 जनवरी, 2019 को यंग आर्मी के 4000 सैनिकों के साथ अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म का आधिकारिक लॉन्च किया। इस प्रेरणाप्रद आर्मी के लॉन्च के लिए जमीनी स्तर पर अनेक सैनिक काम कर रहे हैं और 2 महीनों में उनका उद्देश्य पहले चरण में आंध्रप्रदेश के सभी जिलों में पहुंचना है। आर्मी का लक्ष्य 10 लाख से अधिक सदस्य एकत्रित करना है, जिससे यह देष में सबसे बड़े युवा संस्थानों में से एक बन जाएगी।
विज्ञापन


युवाओं को प्रेरणा देने वाले सांसद, विधायक एवं सरकारी अधिकारी अपने राजनैतिक विभेदों को भूलकर इस उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए। राजनीति, जाति व्यवस्था एवं वित्तीय भेदभाव वर्तमान समाज को प्रभावित करने वाली तीन प्रमुख समस्याएं हैं। आम जनता में से बहुत कम लोग इससे लाभान्वित होते हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोगों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इन बाधाओं के कारण, अनेक प्रतिभाशाली एवं मेहनती युवा अपने करियर में प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए एक सोच वाले उद्यमियों, एनआरआई, नेतृत्वकर्ताओं, डॉक्टरों, सरकारी अधिकारियों ने इस संगठन का गठन किया, जिसे ‘यंग आर्मी’ कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘‘यंग आर्मी’’ कुछ नीतियों जैसे त्याग, पारस्परिक सहयोग, चैरिटी पर आधारित है। इस आर्मी से जुड़े हर सैनिक को अपने राजनैतिक झुकाव, जाति, धर्म एवं प्रतिष्ठा को नजरंदाज कर इसमें पूरे दिल से हिस्सा लेना होता है। यंग आर्मी उन युवाओं के लिए सहयोग एवं सामंजस्य का बेहतरीन मंच होगा, जो एक प्रतिष्ठित जिंदगी व्यतीत करना चाहते हैं।

18 वर्ष से 45 वर्ष के आयु समूह के लोग, जो सहयोग करना चाहते हैं और जो सहयोग तलाश रहे हैं, इस संगठन का हिस्सा हो सकते हैं। यंग आर्मी न केवल व्यक्ति या समूह को मार्ग दिखाती है, बल्कि वित्तीय स्रोत, मार्केटिंग की कार्ययोजना तलाशने में मदद करती है और सफल उद्यमियों एवं अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों द्वारा वित्तीय सहयोग तथा मेंटरिंग भी प्रदान करती है।

यंग आर्मी हमारे देश के भविष्य के लिए एक आवश्यक परिवर्तन है और यह भारत में युवाओं के सपनों के लिए एक स्तंभ के रूप में काम करेगी। इसका उद्देश्य एक उदाहरण स्थापित करना है कि आने वाले समय में इस देश के लोग कैसे होने चाहिए और राजनीति, जाति, धर्म आदि की बाधाओं के बिना समाज के सभी सेक्टरों के लोग किस प्रकार प्रगति कर सकते हैं तथा अपेक्षाएं रखे बिना देशभक्ति के साथ किस प्रकार आगे बढ़ना चाहिए। 


यंग आर्मी दुनिया के लोगों के लिए एक डिजिटल मंच है, जो विभिन्न विचारों के साथ मदद तलाश रहे हैं और जो मदद करना चाहते हैं। 

यंग आर्मी से जुड़ने के इच्छुक हमारी वेबसाइट या 9989566666 पर मिस कॉल दे सकते हैं। आप गूगल डॉक्स द्वारा अपना सदस्यता फॉर्म जमा भी कर सकते हैं।

यंग आर्मी के प्रतिनिधि ने बताया - युवाओं को अच्छी मेंटरशिप और मौलिक नीतियां प्रदान करके एक सफल एवं जिम्मेदार उद्यमी बनाना इस संगठन का एकमात्र उद्देश्य है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed