COHSEM Manipur Board 12th HSE Result 2020: बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी, अर्चना हिजाम ने किया टॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
COHSEM Manipur Board 12th HSE Result 2020: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (COHSEM) मणिपुर ने बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने विज्ञान, वाणिज्य और कला स्ट्रीम के बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल 86 फीसदी विद्यार्थी बारहवीं कक्षा में पास हुए हैं। इस साल मणिपुर बोर्ड के बारहवीं कक्षा का रिजल्ट पिछले तीन सालों में सबसे बेहतर रहा है। इस साल 29,144 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। बारहवीं कक्षा में अर्चना हिजाम ने टॉप किया है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट manreuslts.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-जानिए कब तक कर सकते हैं JEE,NEET और NET की परीक्षाओं के आवेदन में सुधार?
इस साल बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 14 फरवरी से लेकर 23 मार्च के बीच हुई थी।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबासइट manreuslts.nic.in है।
-यहां आपको बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही आपको बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-इस लिंक को क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण डालना होगा।
-जैसे ही आप अपना विवरण डालेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
इसे भी पढ़ें-NIRF 2020 Rankings: जानिए कौन-से हैं देश के 10 सबसे बेहतरीन मेडिकल कॉलेज?
कमेंट
कमेंट X