CMAT 2024 Registration: आज बंद होगी कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन विंडो, यहां करें पंजाकरण
CMAT 2024 Registration: एनटीए आज कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2024 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
CMAT 2024 Registration: नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) आज कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2024 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगी। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं जमा किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि आवेदन विंडो आज 11:50 पर बंद हो जाएगी। इस परिक्षा के लिए आवेदन विंडो 29 मार्च से खोल दी गई थी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस परीक्षा का आयोजन मई 2024 में किया जाएगा।
पंजाकरण विंडो बंद करने के बाद एनटीए उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार विंडो खोलेगी। उम्मीदवार सुधार सुविधा के माध्यम से अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे। एनटीए आवेदन सुधार विंडो 21 अप्रैल, 2024 तक खोली जाएगी।
इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अंतिम वर्ष के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जिनका परिणाम शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए प्रवेश शुरू होने से पहले घोषित किया जाएगा, वे सीमैट 2024 के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
CMAT 2024 Registration: आयु-सीमा
आपको बता दें कि सीमैट परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने की कोई आयु सीमा नहीं है। किसी भी आयु-सीमा के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
CMAT 2024 Registration: आवेदन शुल्क
इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- जनरल-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल)- 1000 रूपये
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी- 1000 रूपये
- ट्रांसजेंडर- 1000 रूपये
CMAT 2024 Registration: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवीर धिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर जाएंगे।
- उसके बाद पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अपने व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन पत्र जमा करें।
- फोर्म का प्रिंटआउट भविष्य के संदर्ब के लिए रख लें।
कमेंट
कमेंट X