फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CM Shri School Admission: Who Can Apply and What Are the Eligibility Criteria?

CM Shri School Admission: किन छात्रों को मिलेगा सीएम श्री स्कूल में दाखिला? जानें पात्रता, चयन की जरूरी शर्तें

Tue, 29 Jul 2025 10:14 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 29 Jul 2025 10:14 AM IST
सार

CM Shri Eligibility Criteria: सीएम श्री स्कूलों में दाखिले के लिए योग्य छात्रों का चयन निर्धारित पात्रता और चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। आवेदन से पहले छात्र पात्रता मानदंड और आवश्यक शर्तों की पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।

विज्ञापन
CM Shri School Admission: Who Can Apply and What Are the Eligibility Criteria?
Admission 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

CM Shri School Admission: दिल्ली के सीएम श्री स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो रही है। इस सत्र में दिल्ली सरकार द्वारा स्थापित किए गए 75 सीएम श्री स्कूलों में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से छात्रों का चयन किया जाएगा। निदेशालय के अनुसार, इच्छुक छात्र 30 जुलाई से 15 अगस्त तक सीएम श्री स्कूलों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए edudel.nic.in लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इन स्कूलों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।

विज्ञापन

30 अगस्त को होगी परीक्षा 

सीएम श्री स्कूलों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) 23 अगस्त को जारी किए जाएंगे। परीक्षा के बाद परिणाम 10 सितंबर को घोषित किया जाएगा और दाखिले की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा ओएमआर आधारित होगी और कुल 100 अंकों की होगी। परीक्षा का पाठ्यक्रम (Syllabus) निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही साझा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिले के लिए तय की गई पात्रता और आरक्षण व्यवस्था

नए शैक्षणिक सत्र के लिए दिल्ली सरकार ने 75 सीएम श्री स्कूल स्थापित किए हैं। इनमें से 33 स्कूलों की कक्षा 6वीं से 8वीं तक की खाली सीटों पर छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। आवेदन करने वाले छात्रों का दिल्ली का निवासी होना अनिवार्य है।

दाखिले की प्रक्रिया में 50% सीटें उन छात्रों के लिए आरक्षित की गई हैं जो दिल्ली के सरकारी स्कूल, दिल्ली नगर निगम स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल, केंद्रीय विद्यालय और एनडीएमसी के अधीन संचालित स्कूलों में पढ़ते हैं। इसके अलावा, ओबीसी, एससी, एसटी और विशेष आवश्यकता श्रेणी के छात्रों को दाखिले में 5% अंकों की छूट दी जाएगी।

CM Shri School Admission: आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन शुरू करने के लिए edudel.nic.in पर जाएं।
  • स्कूल प्रवेश के लिए अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। अगर आपने पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखा है, तो सीधे लॉगिन करें।
  • अपना यूजरनेम और पासवर्ड उपयोग करके लॉगिन करें और “CM Shri School Admission” लिंक पर क्लिक करें।
  • छात्र की व्यक्तिगत जानकारी, कक्षा, स्कूल कोड आदि विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  • सीएम श्री स्कूलों में आवेदन करते समय अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार स्कूल चुनें।
  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट, पहचान पत्र, पिछली कक्षा की मार्कशीट व पासपोर्ट साइज फोटो जैसी आवश्यक फाइलें अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed