{"_id":"5b0eadb64f1c1ba16e8b5550","slug":"clat-results-will-be-declared-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"CLAT के रिजल्ट कल होंगे घोषित, सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CLAT के रिजल्ट कल होंगे घोषित, सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 May 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
clet result 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (सीएलएटी) 2018 के रिजल्ट गुरुवार को घोषित किए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी के रिजल्ट जारी करने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। मालूम हो कि देश के 19 प्रतिष्ठित नेशनल लॉ कॉलेजों में सीएलएटी के आधार पर दाखिले होते हैं।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन पीठ ने सीएलएटी-2018 फिर से आयोजित करने की याचिकाकर्ता की मांग को ठुकरा दिया है। साथ ही पीठ ने हाईकोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता वाली शिकायत निवारण कमेटी को छात्रों की शिकायतों पर गौर करने के बाद छह जून तक अपनी रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
गत 13 मई को आयोजित सीएलएटी को लेकर कई अभ्यर्थियों ने शिकायत की थी। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस लीगल स्टडीज (एनयूएएलएस) द्वारा आयोजित की जाने वाली सीएलएटी परीक्षा इस वर्ष देश के 65 शहरों के 250 केंद्रों पर हुई थी और इसमें 54464 छात्र बैठे थे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X