Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CLAT 2027 Mock Test 1 Link Activated: Exam Pattern, Marking Scheme and Steps to Attempt

क्लैट 2027: मॉक टेस्ट-1 का लिंक हुआ सक्रिय, शुरू कर दें अभ्यास; जानें कैसे हो सकते हैं इसमें शामिल

Tue, 10 Nov 2026 04:09 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 10 Nov 2026 04:09 PM IST
सार

उम्मीदवारों को मॉक टेस्ट में दोबारा शामिल होने की सुविधा दी गई है। इसमें शामिल होकर उम्मीदवार अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं। हालांकि, कंसोर्टियम ने स्पष्ट किया है कि अभ्यास परीक्षा के प्रश्न और कठिनाई स्तर वास्तविक परीक्षा के पैटर्न की गारंटी नहीं देते। 
 

विज्ञापन
CLAT 2027 Mock Test 1 Link Activated: Exam Pattern, Marking Scheme and Steps to Attempt
CLAT 2027 - फोटो : AI Generated

विस्तार

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा क्लैट 2027 के पहले मॉक टेस्ट का लिंक सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार 10 नवंबर को ऑनलाइन अभ्यास परीक्षा दे सकते हैं। इसके जरिए वे प्रवेश परीक्षा से पहले अपनी तैयारी का आकलन कर सकेंगे।

विज्ञापन


मॉक टेस्ट में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से प्रवेश करना होगा। दूसरा मॉक टेस्ट 20 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। वास्तविक क्लैट 2027 परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक ऑफलाइन मोड में होगी।

विज्ञापन

क्लैट मॉक टेस्ट 1 का परीक्षा पैटर्न और अंक योजना

मॉक टेस्ट में कुल 120 प्रश्न होंगे। इसे हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। अंक योजना इस प्रकार है:

 
विवरण जानकारी
परीक्षा की अवधि 2 घंटे
कुल प्रश्न 120
सही उत्तर 1 अंक
गलत उत्तर 0.25 अंक की कटौती
अनुत्तरित प्रश्न कोई अंक नहीं कटेगा
परीक्षा का माध्यम ऑनलाइन

 

मॉक टेस्ट देते समय किन निर्देशों का रखें ध्यान?

  • कंसोर्टियम ने उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू करने से पहले स्थिर इंटरनेट कनेक्शन सुनिश्चित करने की सलाह दी है। उम्मीदवारों को दो घंटे की परीक्षा का अनुभव लेने के लिए एक ही बार में पूरा टेस्ट देने की सिफारिश की गई है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • स्क्रीन के निचले दाएं कोने में दिए गए ऐरो बटन की मदद से उम्मीदवार अलग-अलग सेक्शन और प्रश्नों के बीच जा सकते हैं। परीक्षा पूरी होने के बाद वे उत्तर जमा कर अपना स्कोर और प्रदर्शन देख सकते हैं।
  • उम्मीदवार इस सैंपल टेस्ट को अपनी इच्छानुसार कई बार दे सकते हैं। हालांकि, टेस्ट पूरा होने से पहले 'Submit' बटन पर क्लिक नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर मौजूदा टेस्ट सत्र समाप्त हो जाएगा।
  • कंसोर्टियम ने स्पष्ट किया है कि मॉक टेस्ट केवल शैक्षणिक अभ्यास और स्वयं के मूल्यांकन के लिए हैं। ये आधिकारिक परीक्षा के प्रश्नपत्र नहीं हैं। इनका प्रारूप, संरचना, कठिनाई स्तर, प्रश्नों का वितरण और विषय-वस्तु केवल संकेतात्मक हैं। इनके आधार पर वास्तविक क्लैट 2027 परीक्षा के पैटर्न का अनुमान या गारंटी नहीं दी जा सकती।
  • कंसोर्टियम ने यह भी कहा है कि सैंपल पेपर के गलत उत्तरों या उससे जुड़े अन्य मामलों पर भेजे गए सवालों पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

क्लैट का मॉक टैस्ट कैसे दें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके मॉक टेस्ट में शामिल हो सकते हैं:

  1. कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  2. CLAT 2027 Mock Test 1 का लिंक खोजें।
  3. लिंक खोलकर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
  4. टेस्ट शुरू करने से पहले इंटरनेट कनेक्शन की जांच कर लें।
  5. निर्धारित दो घंटे में सभी 120 प्रश्न हल करें।
  6. टेस्ट पूरा होने के बाद उत्तर जमा करें और अपना स्कोर व प्रदर्शन देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed