CLAT 2025 Counseling: क्लैट काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी; पंजीकरण 11 से, तो प्रथम मेरिट सूची 26 दिसंबर को
CLAT Counseling 2025 Schedule: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने क्लैट काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। काउंसलिंग 11 दिसंबर, 2024 से शुरू होने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CLAT Counseling 2025: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने क्लैट काउंसलिंग की तारीखों का एलान कर दिया है। जो भी उम्मीदवार काउंसलिंग में हिस्सा लेने की इच्छा रखते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in. पर जाकर कार्यक्रम देख सकते हैं। उम्मीदवार वेबसाइट के माध्यम से क्लैट काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। काउंसलिंग 11 दिसंबर, 2024 से शुरू होने वाली है।
20 दिसंबर से पहले करें पंजीकरण
उम्मीदवारों के पास लॉगिन पोर्टल के माध्यम से सभी आवश्यक दस्तावेजों को पंजीकृत करने और अपलोड करने के लिए अपना लॉग इन विवरण होना चाहिए। काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों के पास क्लैट परीक्षा का वैध स्कोर होना चाहिए। काउंसलिंग पांच राउंड में आयोजित की जाएगी। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है।
60 से अधिक कॉलेजों में मिलेगा प्रवेश
काउंसलिंग 24 NLU, 1 निजी विश्वविद्यालय और 60 से अधिक संबद्ध कॉलेजों में पांच वर्षीय LLB और LLM कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। मेरिट सूची घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों के पास अपनी सीट आवंटन को फ्रीज करने का विकल्प होगा।
हालांकि, जो उम्मीदवार अपनी सीट आवंटन से संतुषट नहींहैं, वे फ्लोट विकल्प चुन सकते हैं। जो उम्मीदवार प्रक्रिया से बाहर निकलना चाहते हैं, वे उपलब्ध निकास विकल्प का चयन कर सकते हैं।
- परिणाम घोषणा
10 दिसंबर
- प्रवेश काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू
11 दिसंबर
- प्रवेश परामर्श के लिए पंजीकरण समाप्त
20 दिसंबर
- प्रथम मेरिट सूची का प्रकाशन
26 दिसंबर
- फ्रीज और फ्लोट विकल्प के लिए पुष्टि शुल्क का भुगतान
26 दिसंबर से 4 जनवरी तक
- दूसरी आबंटन सूची का प्रकाशन
10 जनवरी
- फ्रीज और फ्लोट विकल्प के लिए पुष्टिशुल्क का भुगतान
10 जनवरी से 16 जनवरी
- तीसरी आवटन सूची का प्रकाशन
24 जनवरी
- फ्रीज और फ्लोट विकल्प के लिए पुष्टिशुल्क का भुगतान
24 जनवरी से 30 जनवरी
कमेंट
कमेंट X