फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CLAT 2025 application correction facility begins; make changes by October 25, read here

CLAT 2025: क्लैट परीक्षा के लिए खुली सुधार विंडो; आवेदन पत्र में रह गई है कोई गलती, तो ऐसे करें संशोधन

Sat, 19 Oct 2024 10:38 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 19 Oct 2024 10:38 AM IST
सार

CLAT 2025 Application: क्लैट परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीच बताए तरीके से अपनी परीक्षा केंद्र वरीयताएं और अन्य विवरण अपडेट कर सकते हैं।

विज्ञापन
CLAT 2025 application correction facility begins; make changes by October 25, read here
CLAT 2025 Exam - फोटो : Amar Ujala Graphic

विस्तार

CLAT 2025 Application: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2025) के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है, जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई त्रुटी रह गई है, तो अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं। इस सुविधा के दौरान, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (consortiumofnlus.ac.in) पर जाकर अपनी परीक्षा केंद्र वरीयताएं और अन्य विवरण अपडेट कर सकते हैं। क्लैट 2025 आवेदन पत्र को संपादित करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है।

विज्ञापन


नवीनतम नोटिस में कंसोर्टियम ने कहा, "क्लैट 2025 के उम्मीदवार 25 अक्तूबर, 2024 को रात 11.59 बजे तक या उससे पहले अपने आवेदन पत्र में बताई गई परीक्षा स्थान वरीयताओं को अपडेट कर सकते हैं। परीक्षा स्थान में बदलाव के लिए बाद के अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे।"
विज्ञापन


उम्मीदवार ध्यान दें, संघ ने कहा, "25 अकतूबर, 2024 को रात 11:59 बजे के बाद क्लैट 2025 आवेदन पत्र में दी गई जानकारी में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन परीक्षा
परीक्षा की तिथि 1 दिसंबर, 2024 है। परीक्षा दो घंटे, दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर का माध्यम अंग्रेजी होगा। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 120 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन होगा।

इन विवरणों को कर सकते हैं संपादित
उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठाकर अपना नाम, जन्मतिथि, आवेदन किए गए कार्यक्रम (यूजी या पीजी) और आरक्षण पात्रता की समीक्षा और सुधार भी कर सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन पत्र संपादित
  • सबसे पहले उम्मीदवार अपना क्लैट अकाउंट लॉगिन करें। 
  • अब 'प्रिंट एप्लिकेशन' बटन पर क्लिक करें।
  • अपने विवरण की जांच करें कि वे सही हैं या नहीं।
  • परिवर्तन करने के लिए 'एप्लिकेशन संपादित करें' बटन पर क्लिक करें।
  • सुधार करने के बाद, संपूर्ण आवेदन पत्र की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें आरक्षण टैब पर जाएं और 'फॉर्म सबमिट करें' बटन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed