CLAT 2025: क्लैट परीक्षा के लिए खुली सुधार विंडो; आवेदन पत्र में रह गई है कोई गलती, तो ऐसे करें संशोधन
CLAT 2025 Application: क्लैट परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीच बताए तरीके से अपनी परीक्षा केंद्र वरीयताएं और अन्य विवरण अपडेट कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CLAT 2025 Application: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2025) के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है, जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई त्रुटी रह गई है, तो अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं। इस सुविधा के दौरान, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (consortiumofnlus.ac.in) पर जाकर अपनी परीक्षा केंद्र वरीयताएं और अन्य विवरण अपडेट कर सकते हैं। क्लैट 2025 आवेदन पत्र को संपादित करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है।
नवीनतम नोटिस में कंसोर्टियम ने कहा, "क्लैट 2025 के उम्मीदवार 25 अक्तूबर, 2024 को रात 11.59 बजे तक या उससे पहले अपने आवेदन पत्र में बताई गई परीक्षा स्थान वरीयताओं को अपडेट कर सकते हैं। परीक्षा स्थान में बदलाव के लिए बाद के अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे।"
उम्मीदवार ध्यान दें, संघ ने कहा, "25 अकतूबर, 2024 को रात 11:59 बजे के बाद क्लैट 2025 आवेदन पत्र में दी गई जानकारी में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।"
इस दिन परीक्षा
परीक्षा की तिथि 1 दिसंबर, 2024 है। परीक्षा दो घंटे, दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर का माध्यम अंग्रेजी होगा। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 120 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन होगा।
इन विवरणों को कर सकते हैं संपादित
उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठाकर अपना नाम, जन्मतिथि, आवेदन किए गए कार्यक्रम (यूजी या पीजी) और आरक्षण पात्रता की समीक्षा और सुधार भी कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार अपना क्लैट अकाउंट लॉगिन करें।
- अब 'प्रिंट एप्लिकेशन' बटन पर क्लिक करें।
- अपने विवरण की जांच करें कि वे सही हैं या नहीं।
- परिवर्तन करने के लिए 'एप्लिकेशन संपादित करें' बटन पर क्लिक करें।
- सुधार करने के बाद, संपूर्ण आवेदन पत्र की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें आरक्षण टैब पर जाएं और 'फॉर्म सबमिट करें' बटन पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X