फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CLAT 2024 Exam Date Released; Notification to be out soon

CLAT 2024: क्लैट परीक्षा 2024 का कार्यक्रम घोषित; आवेदन अधिसूचना जल्द होगी जारी

Mon, 29 May 2023 04:30 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 29 May 2023 04:30 PM IST
सार

CLAT 2024 Exam Date Released: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट या क्लैट 2024 के लिए परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रांरभिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा रविवार, तीन दिसंबर, 2023 को आयोजित की जानी है। 

विज्ञापन
CLAT 2024 Exam Date Released; Notification to be out soon
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

CLAT 2024 Exam Date Released: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट या क्लैट 2024 के लिए परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रांरभिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा रविवार, तीन दिसंबर, 2023 को आयोजित की जानी है। अधिसूचना में कहा गया है, "पाठ्यक्रम, आवेदन और काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।

विज्ञापन

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) भारत में 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कानून कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। क्लैट 2024 परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 150 प्रश्न होंगे। अनुभागों में कानूनी योग्यता के साथ-साथ अंग्रेजी, गणित, तार्किक तर्क, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 में शुरू होने वाले पांच वर्षीय एकीकृत एलएलबी के सभी प्रवेश और एलएलएम कार्यक्रम क्लैट 2024 के माध्यम से होंगे। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। 
 

विज्ञापन

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम (Consortium of NLUs) को एलएलबी कोर्स में दाखिला के लिए निर्धारित क्लैट परीक्षा (CLAT) में भाग ले रहे शारीरिक रूप से अक्षम उम्मीदवारों को स्क्राइब मुहैया कराने में मदद का निर्देश दिया था। प्रधान न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ ने निर्देश दिया था कि एनएलयू के कंसोर्टियम को ऐसे दिव्यांग उम्मीदवारों को स्क्राइब उपलब्ध कराना चाहिए, जिन्हें स्वयं नहीं मिल पा रहा है। 

हालांकि, शीर्ष अदालत ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम के उस सबमिशन को भी स्वीकार कर लिया कि उम्मीदवारों को 11वीं कक्षा के ऐसे छात्र जो भविष्य में CLAT (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) को क्रैक करने के इच्छुक हैं, और वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कोई कोचिंग ले रहे हैं, को स्क्राइब के रूप में प्रदान नहीं किया जा सकता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed