{"_id":"5cf21c5bbdec22074407f023","slug":"cisf-exam-admit-card-2019-available-know-how-to-download","type":"story","status":"publish","title_hn":"CISF परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CISF परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
Sat, 01 Jun 2019 12:04 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
CISF CSE 2019: सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने CISF में नौकरी पाने के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in या cisfrectt.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा जून के अंत तक आयोजित होने की उम्मीद है। आपको पता होना चाहिए कि इस भर्ती को सीमित विभाग प्रतियोगी परीक्षा (LDCE) में 429 रिक्तियां भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। पदों के लिए उम्मीदवार का चयन एक लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। अंत में चुने जाने वालों को प्रति माह के अनुसार 25,500 रुपये से 81,100 के बीच वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
CISF एडमिट कार्ड 2019 ऐसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड-
चरण 1: सबसे पहले सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in या cisfrectt.in पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: पंजीकरण संख्या, रोल नंबर दर्ज करें।
चरण 4: स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
चरण 5: इसे डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।
यहां दिए लिंक से भी आप अपना एडमिट कार्ड डाउलोड कर सकते हैं...
कमेंट
कमेंट X