फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   cisf constable recruitment for 787 post last date today apply on cisfrectt.in

CISF CONSTABLE BHARTI: सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल-ट्रेड्समैन के पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, जल्दी करें

Tue, 20 Dec 2022 12:49 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 20 Dec 2022 12:49 PM IST
सार

CISF CONSTABLE BHARTI: सीआईएसएफ में कॉन्स्टेबल-ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जिसके लिए आवेदन का आज यानी 20 दिसंबर आखिरी दिन है। 
 

विज्ञापन
cisf constable recruitment for 787 post last date today apply on cisfrectt.in
cisf recruitment, सीआईएसएफ - फोटो : @CISFHQrs

विस्तार

CISF CONSTABLE RECRUITMENT: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कॉन्स्टेबल-ट्रेड्समैन के 787 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके लिए 21 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जिसका आज यानी 20 दिसंबर 2022 आखिरी दिन है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया वे फटाफट आवेदन कर लें। इसके लिए उन्हें  सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर जाना होगा। उम्मादवारों का वेतनमान पे लेवल -3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये तक होगा। 18 से 23 साल के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

CISF CONSTABLE RECRUITMENT: यह है भर्ती प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), दस्तावेजीकरण, ट्रेड परीक्षण, लिखित परीक्षा, और चिकित्सा परीक्षण शामिल होगा। ओएमआर आधारित/ कंम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड के अंतर्गत लिखित परीक्षा केवल अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में आधारित की जाएगी। आरक्षक (ट्रेड्समैन) की रिक्तियों को क्षेत्रीय अधार पर भरा जाएगा।  अभ्यर्थियों द्वारा शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) दस्तावेजीकरण, ट्रेड परीक्षा, चिकित्सा परीक्षण में अर्हता प्राप्त कर लेने पर और इस अधिसूचना में निर्धारित अन्य शर्तों के अधीन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर अंतिम परिणाम को घोषित किया जाएगा। शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), दस्तावेजीकरण, ट्रेड परीक्षा, लिखित परीक्षा और चिकित्सा परीक्षण को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा विभिन्न भर्ती केन्द्रों पर किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

CISF CONSTABLE RECRUITMENT: ऑनलाइन माध्यम से ही प्रवेश पत्र

परीक्षा के किसी भी चरण के लिए प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से सीआईएसएफ की वेबसाइट www.cisfrectt.in पर जारी किए जाएंगे और डाक से नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों को इसलिए भर्ती प्रक्रिया पर किसी भी अपडेट के लिए और परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए प्रवेश पत्र समय पर डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है। 10 प्रतिशत रिक्तियों को वरीयता के आधार पर महिला अभ्यर्थियों से भरा जाएगा, जिसके न होने पर उसे पुरुष अभ्यर्थियों द्वारा भरा जाएगा।

 

विज्ञापन

 CISF CONSTABLE RECRUITMENT: आवेदन शुल्क

सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों से 100/- रु. का आवेदन शुल्क लिया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों और एससी, एसटी और भूतपूर्व सैनिक श्रेणियों से संबंधित को कोई शुल्क नहीं देना होगा। ऐसे सभी अभ्यर्थियों को अपनी स्थिति सिद्ध करने के लिए सक्षम प्राधिकारी से निर्धारित प्रपत्र में अपेक्षित प्रमाण-पत्रों को प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित प्रपत्र में प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर फीस माफी वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी पीईटी/पीएसटी और दस्तावेजीकरण में निरस्त कर दी जाएगी। ृ

 

CISF CONSTABLE RECRUITMENT ऐसे करें आवेदन

  • सीआईएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.in पर क्लिक करें।
  • लॉग इन पेज पर क्लिक करें।
  • "नया रजिस्ट्रेशन" बटन पर क्लिक करें।
  • जानकारी दर्ज करें।
  • 'फाइनल सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

.
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed