{"_id":"68d8c9dd1c143c756d07866f","slug":"cisf-awards-1-25-crore-scholarships-to-567-children-scoring-80-and-above-in-class-12-2025-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CISF: सीआईएसएफ कर्मियों के 567 बच्चों को 1.25 करोड़ की छात्रवृत्ति, 12वीं में 80% अंक लाने वालों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CISF: सीआईएसएफ कर्मियों के 567 बच्चों को 1.25 करोड़ की छात्रवृत्ति, 12वीं में 80% अंक लाने वालों को मिलेगा लाभ
Sun, 28 Sep 2025 11:13 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:13 AM IST
सार
CISF Scholarship: सीआईएसएफ ने अपने कर्मियों के बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। 12वीं में 80% या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले 567 मेधावी छात्रों को कुल 1.25 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
सीआईएसएफ (CISF)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
CISF: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपने कर्मियों के बच्चों को शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 1.25 करोड़ रुपये से अधिक की महानिदेशक मेरिट छात्रवृत्ति प्रदान की है। इस छात्रवृत्ति योजना का लाभकरीब 567 मेधावी छात्रों को मिलेगा। इस वर्ष सीआईएसएफ ने छात्रवृत्ति के नए मानदंड लागू किए हैं, जिसमें कक्षा 12 वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इससे पहले मात्र 150 छात्रों को ही यह सुविधा दी जाती थी, लेकिन नए नियमों के तहत अब सभी योग्य छात्रों को समान रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा पहली बार खेल में अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी इस छात्रवृत्ति योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
सीआईएसएफ (CISF)
- फोटो : एएनआई
शहीद सीआईएसएफ कर्मियों के बच्चों के लिए बढ़ी छात्रवृत्ति
इस वर्ष कुल पांच छात्रों को इसका लाभमिला है। वहीं, शहीद हुए सीआईएसएफ कर्मियों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति राशि में भी वृद्धि की गई है, जिसके तहत आठ बच्चों को लाभ मिला है। सीआईएसएफ ने पूरी प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया है, जिससे दूर-दराज के बच्चों को भी आसानी से आवेदन करने और सीधे अपने खातों में लाभ प्राप्त करने में सुविधा मिली है।वित्तीय रूप से, इस वर्ष 80-90 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्रों को 20,000 रुपये और 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वालों को 25,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। सीआईएसएफ के उप महानिरीक्षक एवं मुख्य जन संपर्क अधिकारी अजय दहिया ने बताया, यह पहल कर्मियों और संगठन के बीच विश्वास को मजबूत करने और कर्मचारियों के कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।
कमेंट
कमेंट X