CISCE ICSE 10th Exam: आईसीएसई कक्षा 10वीं सेमेस्टर-2 की परीक्षा शुरू, वैक्सीन अनिवार्यता हटाई, पढ़ें अहम निर्देश
ICSE 10th Exam Start Today: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने स्पष्ट किया कि कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हो रहे छात्रों के लिए कोविड-19 टीकाकरण पूरा होने की अनिवार्यता नहीं है।
विस्तार
CISCE ICSE 10th Semester 2 Exams 2022: इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) या कक्षा 10वीं सेमेस्टर-2 की परीक्षा सोमवार, 25 अप्रैल, 2022 से शुरू हो रही है। बोर्ड कक्षा 10 सेमेस्टर-2 की परीक्षा अंग्रेजी भाषा के पेपर-1 के साथ शुरू कर रहा है।
परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी और उन्हें प्रश्नों को पढ़ने के लिए अतिरिक्त 10 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा। इस बीच, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने स्पष्ट किया कि कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हो रहे छात्रों के लिए कोविड-19 टीकाकरण पूरा होने की अनिवार्यता नहीं है।
वैक्सीनेशन के लिए सिर्फ परामर्श जारी किया था
सीआईएससीई की ओर से जारी एक अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबद्ध स्कूलों के प्रमुखों को सलाह दी गई थी कि वे अपने स्कूल में पढ़ रहे किशोर छात्र-छात्राओं, उनके माता-पिता और अभिभावकों को प्रोत्साहित करें कि वे जल्द से जल्द कोविड-19 रोधी टीका जरूर लगवाएं।
सीआईएससीई ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ एक सलाह है। बोर्ड ने रविवार को स्पष्ट किया कि आईसीएसई और आईएससी वर्ष 2022 की सेमेस्टर 2 परीक्षाओं में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए यह अनिवार्य नहीं है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट - cisce.org पर अपडेटेड फीड पर नजर रखें।
आईसीएसई सेमेस्टर-2 परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश
- छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
- यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि छात्रों को परीक्षा हॉल के अंदर कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कैलकुलेटर, या मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं है।
- उत्तर लिखने के लिए छात्रों को केवल काले या नीले रंग की स्याही वाले बॉल पॉइंट पेन चाहिए।
- छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे अपनी सभी उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने से पूर्व ठीक से स्टेपल कर लें।
- छात्रों को अपने रोल नंबर या विशिष्ट पहचान संख्या का उल्लेख उत्तर पुस्तिका के शीर्ष पर करना चाहिए।
- छात्रों को उत्तर पुस्तिका में आंसर राइटिंग के वक्त दोनों तरफ मार्जिन छोड़ना चाहिए।
- छात्रों को सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करना आवश्यक है।
- यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि सभी छात्रों को संपर्क से बचने के लिए अपनी खुद की स्टेशनरी, हैंड सैनिटाइजर और पानी की बोतल लानी होगी।
- परीक्षा केंद्र पर छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखनी होगी।
कमेंट
कमेंट X