{"_id":"6af2e54a71c8bfa44f00579d","slug":"cisce-board-exam-2027-date-sheet-icse-isc-schedule-released-check-exam-details-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से, 12वीं की कब शुरू होंगी? यहां देखें पूरी डेटशीट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से, 12वीं की कब शुरू होंगी? यहां देखें पूरी डेटशीट
Tue, 10 Nov 2026 03:05 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Tue, 10 Nov 2026 03:05 PM IST
सार
सीआईएससीई ने 2027 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 10वीं कक्षा में करीब 2.70 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 1.1 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं 9 फरवरी से 8 अप्रैल 2027 तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन
CISCE Board Exam 2027 Date Sheet
- फोटो : AI Generated
विस्तार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने वर्ष 2027 की आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस बार दोनों परीक्षाओं में कुल 3,79,980 विद्यार्थी शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं (आईसीएसई) की परीक्षा 15 फरवरी 2027 से शुरू होगी। वहीं, 12वीं (आईएससी) की परीक्षा 9 फरवरी 2027 से शुरू होगी।
विज्ञापन
कितने विद्यार्थी देंगे 10वीं और 12वीं की परीक्षा?
सीआईएससीई की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, दोनों कक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का विवरण इस प्रकार है:- आईसीएसई (कक्षा 10): 3,106 संबद्ध स्कूलों के करीब 2.70 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
- आईएससी (कक्षा 12): 1,651 स्कूलों के 1.1 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
- कुल विद्यार्थी: दोनों परीक्षाओं में 3,79,980 उम्मीदवार शामिल होंगे।
कितने विषयों की होगी परीक्षा?
वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं में दोनों कक्षाओं के लिए अलग-अलग विषय और प्रश्नपत्र निर्धारित किए गए हैं।- कक्षा 10: कुल 76 विषयों और प्रश्नपत्रों की परीक्षा होगी।
- कक्षा 12: कुल 60 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
दोनों कक्षाओं की डेटशीट देखें:
कमेंट
कमेंट X