{"_id":"5ed26b768ebc3e90633c54d9","slug":"cisce-allows-students-to-take-icse-isc-board-exams-in-home-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी अपने शहर और जिले में ही दे सकेंगे आईसीएसई और आईएससी बोर्ड की शेष परीक्षाएं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
विद्यार्थी अपने शहर और जिले में ही दे सकेंगे आईसीएसई और आईएससी बोर्ड की शेष परीक्षाएं
Sat, 30 May 2020 08:28 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 30 May 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
आईएससी और आईसीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं को विद्यार्थी अपने गृह क्षेत्र से ही दे सकते हैं। विद्यार्थी कोविड-19 के दौरान जिस भी जिले और राज्य में गए हैं, वहीं के सीआईएससीई संबद्ध स्कूलों के परीक्षा केंद्रों में अपनी शेष परीक्षाएं दे सकते हैं। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए यह फैसला लिया है। सीआईएससीई ने विद्यार्थियों को वो जिस भी जिले और शहर में हैं, वहीं के स्थानीय परीक्षा केंद्र में शेष परीक्षाओं को देने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लॉकडाउन और कोरोना वायरस की वजह से बहुत से विद्यार्थी अपने राज्य, शहर और जिले में मौजूद नहीं हैं। कई विद्यार्थी जहां उन्होंने आईएससी वर्ष 2020 की परीक्षा के लिए पंजीकृत किया है, उस जिले एवं राज्य में मौजूद नहीं हैं। ऐसे में वो दूसरे राज्यों और जिलों में भी अपनी शेष परीक्षाएं दे सकते हैं। विद्यार्थी अपनी सुविधा के हिसाब से परीक्षा केंद्र में बदलाव करा सकते हैं। इसके लिए सीआईएससीई पोर्टल पर परीक्षा केंद्र बदलने का निवेदन करना होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में बदलाव के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। इस बात की जानकारी परिषद के मुख्य कार्यकारी और सचिव गेरी अराथून ने दी है। इस बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द ही सीआईएससीई की तरफ से परीक्षा केंद्रों को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड ने भी दसवीं और बारहवीं कक्षा की शेष परिक्षाओं के लिए भी इसी तरह का प्रावधान किया गया है। विद्यार्थी जिन जिलों और राज्यों में हैं, वहीं के स्थानीय परीक्षा केंद्रों में अपनी शेष बची हुई परीक्षाएं दे सकते हैं। इसके लिए उनको सीबीएसई बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र बदलने का निवेदन करना होगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X