Odisha HSE Result 2023: कल जारी होगा ओडिशा बोर्ड 12वीं विज्ञान-कॉमर्स का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
CHSE Odisha HSE Result: उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ओडिशा कल यानी 31 मई को कक्षा 12वीं विज्ञान और वाणिज्य का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में शामिल रहे छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CHSE Odisha HSE Result 2023: उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ओडिशा कल यानी 31 मई को सुबह 11 बजे घोषित करेगा। कक्षा 12वीं विज्ञान और वाणिज्य का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में शामिल रहे छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
इस बार, सीएचएसई ओडिशा कक्षा 12वीं की परीक्षा मार्च के महीने में आयोजित की गई थी। कॉमर्स स्ट्रीम के लिए परीक्षा 2 मार्च से शुरू हुई और 4 अप्रैल को समाप्त हुई और आर्ट्स स्ट्रीम के लिए परीक्षा 2 मार्च से शुरू हुई और 5 अप्रैल को समाप्त हुई, जबकि साइंस स्ट्रीम के लिए परीक्षा 1 मार्च से शुरू हुई और 4 अप्रैल को समाप्त हुई।
2022 में, कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक धाराओं के लिए 3,21,508 से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे, और विज्ञान वर्ग, वाणिज्य वर्ग और कला वर्ग के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 94.12 प्रतिशत, 89.2 प्रतिशत और 82.10 प्रतिशत दर्ज किया गया था। उससे एक साल पहले, राज्य भर में कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
पिछले साल ओडिशा बोर्ड वाणिज्य परिणाम 27 जुलाई को घोषित किया गया था। विज्ञान में उत्तीर्ण प्रतिशत 94.12 था, जबकि वाणिज्य और कला में यह 89.20 और 82.10 प्रतिशत था।
कमेंट
कमेंट X