फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CHSE Odisha 12th Result 2026 Out now; 85.85% students passed the exam, check here

CHSE Odisha 12th Result 2026: ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं में 85.85% बच्चे पास, पिछले वर्ष से बेहतर रहा परिणाम

Wed, 20 May 2026 02:18 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 20 May 2026 02:18 PM IST
सार

CHSE Odisha 12th Result 2026: ओडिशा काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 12 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कुल 85.85% बच्चों ने परीक्षा पास की है। इस बार उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में अधिक रहा।
 

विज्ञापन
CHSE Odisha 12th Result 2026 Out now; 85.85% students passed the exam, check here
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

CHSE Odisha 12th Result 2026: ओडिशा काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने बुधवार को कक्षा 12 की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। कुल 3.98 लाख छात्रों में से लगभग 86 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल रहे। जो भी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। छात्र अपने अंक दोपहर 3 बजे से results.odisha.gov.in, results.digilocker.gov.in वेबसाइटों पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन


सैद्धांतिक परीक्षाएं 18 फरवरी से 28 मार्च तक 1,364 केंद्रों पर आयोजित की गईं, जबकि व्यावहारिक परीक्षाएं 2 जनवरी से 15 जनवरी तक हुई थीं। जो भी विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन

85.85 प्रतिशत रहा परिणाम

राज्य के स्कूल और मास एजुकेशन मंत्री नित्यानंद गोंड ने बताया कि वार्षिक हायर सेकेंडरी परीक्षा-2026 के लिए 4.01 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 3.98 लाख छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए और 3.41 लाख छात्र उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.85 प्रतिशत रहा।

पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा रिजल्ट

इस बार उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में अधिक रहा। 2025 में उत्तीर्ण प्रतिशत 82.45 प्रतिशत था, जोकि इस बार बढ़कर 85.85 प्रतिशत हो गया। 

विज्ञापन

संकायवार परिणाम

कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक धाराओं में उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 84.50 प्रतिशत, 88.80 प्रतिशत, 88.07 प्रतिशत और 77.62 प्रतिशत रहा। 

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • परिणाम देखने के लिए orissaresults.nic.in, results.odisha.gov.in या chseodisha.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
  • 'वार्षिक सीएचएसई परीक्षा परिणाम 2026' वाले लिंक को खोलें।
  • ओडिशा 12वीं के परिणाम के लॉगिन विंडो में रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और कैप्चा कोड जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • सीएचएसई ओडिशा 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य की जरूरतों के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें और कहीं सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed