फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CHSE Odisha 12th Arts Result will declare on 08 august at chseodisha.nic.in

CHSE Odisha 12th Arts Result: ओडिशा बोर्ड कक्षा बारहवीं कला के परिणाम कल होंगे जारी, ऐसे चेक कर सकेंगे

Sun, 07 Aug 2022 05:34 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 07 Aug 2022 05:34 PM IST
सार

CHSE Odisha द्वारा कक्षा बारहवीं बोर्ड के कला संकाय के परिणाम को प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। परिणाम शाम को जारी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
CHSE Odisha 12th Arts Result will declare on 08 august at chseodisha.nic.in
CHSE Odisha 12th Arts Result: - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CHSE Odisha 12th Arts Result: काउंसिल ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन, ओडिशा की ओर से कक्षा बारहवीं के कला संकाय के परिणाम को कल सोमवार 08 अगस्त, 2022 को जारी किया जाएगा। इसके साथ ही बड़ी संख्या में छात्र जो अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उन्हें राहत मिलेगी। इस परिणाम के साथ ही बोर्ड द्वारा वोकेशनल स्ट्रीम के भी परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने भी इस साल इस संकाय की परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को CHSE Odisha की आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in या orissaresults.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

ऑनलाइन कब चेक कर सकेंगे परिणाम?
CHSE Odisha द्वारा कक्षा बारहवीं बोर्ड के कला संकाय के परिणाम को प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। परिणाम शाम को जारी किए जा सकते हैं। इसके बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि जानकारी का प्रयोग करना होगा। ये सभी जानकारी छात्रों के प्रवेश पत्र पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइंस और कॉमर्स के परिणाम जारी
काउंसिल ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन, ओडिशा की ओर से कक्षा बारहवीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम को 27 जुलाई, 2022 को जारी कर दिया गया था। अब कला के भी परिणाम जल्द ही जारी हो जाएंगे। छात्र किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 
 
विज्ञापन

कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?

छात्र परिणाम को नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक और डाउनलोड कर सकेंगे-:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 12वीं के आर्ट्स के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें। 
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इस का प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed