फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Chief Minister Manohar Lal Khattar approves 10 new colleges for women in Haryana

हरियाणा में खुलेंगे महिलाओं के लिए 10 नए कॉलेज, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

Sun, 02 Aug 2020 04:51 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 02 Aug 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Manohar Lal Khattar approves 10 new colleges for women in Haryana
- फोटो : पेक्सेल्स
महिलाओं के लिए रक्षाबंधन पर शिक्षा से बड़ा उपहार क्या हो सकता है। महिलाओं में शिक्षा की ज्योत को जगाने के लिए हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला किया गया है। वैसे तो हर क्षेत्र में महिलाएं खूब नाम रोशन कर रही है। लेकिन कई क्षेत्रों में अब भी महिलाएं अपने हक के लिए लड़ रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा में 10 नए महिला कॉलेज खोलने की मंजूरी दी है। बता दें कि ये जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी। प्रवक्ता ने कहा कि खट्टर रक्षाबंधन पर सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 कॉलेजों की आधारशिला रखेंगे। आगे देखें पूरी सूची
विज्ञापन


यहां देखें सूची-
जिला का नाम             जगह का नाम        

पंचकूला जिले                      मोरनी 
भिवानी                              ईशरवाल
सिरसा                               गोरीवाला
नूंह                                  फिरोजपुर झिरका
जींद                                   छतर,
कैथल                             लादना चक्कू
यमुनानगर                         प्रताप नगर
हिसार                                अग्रोहा
सोनीपत                         भैंसवाल कलां और बड़ौदा

मुख्य जानकारी-
  • इन कॉलेजों को आगामी शैक्षणिक सत्र से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के अस्थायी भवन से शुरू किया जाएगा। 
  • इन कॉलेजों में दाखिले भी जल्द ही शुरू हो जाएंगे।
  • शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
  • उन्होंने कहा कि राज्य के सभी कॉलेजों की मैपिंग के बाद यह तय किया गया कि 20 किमी के दायरे में कम से कम एक सरकारी कॉलेज खोला जाएगा।
  • 10 नए महिला कॉलेजों के साथ राज्य में कॉलेजों की संख्या बढ़कर 350 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed