{"_id":"608146ed8ebc3e246b0d83bc","slug":"chhattisgarh-cgbse-10th-board-exam-2021-cancelled-class-12-board-exam-postponed-education-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कोरोना के कारण दसवीं की परीक्षा रद्द, बारहवीं की स्थगित, पढ़िए पूरी खबर ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
छत्तीसगढ़: कोरोना के कारण दसवीं की परीक्षा रद्द, बारहवीं की स्थगित, पढ़िए पूरी खबर
Thu, 22 Apr 2021 03:20 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 22 Apr 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
Board Exam News Update
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
छत्तीसगढ़ बोर्ड ( CGBSE) ने दसवीं की परीक्षा कैंसल कर दी है और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी है। सूबे में बढ़ते कोरोना वायरस की वजह से दसवीं की परीक्षा रद्द और बारहवीं की स्थगित की गई है। राज्य के शिक्षा मंत्री ने यह निर्णय लिया है। बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के संशोधित तारीखों के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के दूसरी लहर की वजह से कई राज्यों ने बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ने भी दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कर्नाटक: राज्य पात्रता परीक्षा 2021 फिर से स्थगित, जानिए अब कब होगी
विज्ञापन
राज्य के शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ बोर्ड की दसवीं परीक्षा का ऑनलाइन मूल्यांकन किया जाएगा। सटीक मूल्यांकन नीति और मूल्यांकन मानदंडों के बारे में और अधिक विवरण आगे दिया जाएगा। जो छात्र बोर्ड की तरफ से आंतरिक मूल्यांकन में दिए गए नंबरों से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें विशेष परीक्षा में उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही छाात्रों को सलाह दी जाती है कि बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। हालांकि, अभी दसवीं की परीक्षा के रद्द होने और बारहवीं के स्थगित होने को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। लेकिन स्थानीय मीडिया में सूबे के शिक्षा मंत्री के हवाले से यह बताया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स: एटीएमए प्रवेश पत्र जारी, ये रहा लिंक
कमेंट
कमेंट X