{"_id":"5cf0ef57bdec22071e6d7025","slug":"chhattisgarh-cg-pre-b-ed-and-d-el-ed-2019-admit-card-released-know-how-to-download","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Pre B.Ed and D.El.Ed 2019: एडमिट कार्ड जारी, इस आसान तरीके से करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CG Pre B.Ed and D.El.Ed 2019: एडमिट कार्ड जारी, इस आसान तरीके से करें डाउनलोड
Fri, 31 May 2019 02:39 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Fri, 31 May 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
B.Ed और D.El.Ed के एडमिट कार्ड जल्द करें डाउनलोड
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ प्री बीएड (B.Ed) और डीएलएड (D.El.Ed) 2019 प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) रायपुर ने शुक्रवार, 31 मई 2019 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किया है।
विज्ञापन
CGPEB प्री बीएड (B.Ed) और डीएलएड (D.El.Ed) 2019 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 7 जून 2019 को करेगा। बीएड की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.15 बजे तक होगी। जबकि डीएलएड की परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4.15 बजे तक होगी।
विज्ञापन
जिन अभ्यर्थियों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था, वे CG VYAPAM की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- CG VYAPAM की वेबसाइट पर जाएं।
- यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के दो विकल्प मिलेंगे। एक रजिस्ट्रेशन आईडी द्वारा और दूसरा रजिस्ट्रेशन नंबर द्वारा। आप अपने अनुसार विकल्प चुनें।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर होगा।
- इसे डाउनलोड कर एक प्रिंट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
CG VYAPAM की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X