फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CG PET 2022 Counselling Registration Begins at cgdteraipur.cgstate.gov.in

CG PET 2022: सीजी पीईटी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू, बीई-बीटेक में एनटीए रैंक से मिलेगा दाखिला

Mon, 12 Sep 2022 06:17 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 12 Sep 2022 06:17 PM IST
सार

Chhattisgarh CG PET 2022 Counselling : इस काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों को शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए इंजीनियरिंग संस्थानों में बीई, बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ राज्य कोटा सीटें और अन्य राज्य कोटा सीटें आवंटित की जाएंगी।

विज्ञापन
Chhattisgarh CG PET 2022 Counselling Registration Begins at cgdteraipur.cgstate.gov.in
Chhattisgarh PET 2022 Counselling - फोटो : iStock

विस्तार

Chhattisgarh PET 2022 Counselling: तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE) छत्तीसगढ़ ने सोमवार, 12 सितंबर को छत्तीसगढ़ प्री इंजीनियरिंग टेस्ट (CG PET) 2022 के लिए पहले चरण की काउंसलिंग हेतु रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cgdteraipur.cgstate.gov.in पर सीजी पीईटी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। 

विज्ञापन

जिन उम्मीदवारों ने सीजी पीईटी 2022 प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए 16 सितंबर, शाम तीन बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों को शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए इंजीनियरिंग संस्थानों में बीई, बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ राज्य कोटा सीटें और अन्य राज्य कोटा सीटें आवंटित की जाएंगी। 

विज्ञापन

CG PET Counselling: 16 सितंबर शाम 05 बजे तक कराएं सत्यापन

डीटीई छत्तीसगढ़ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद, आवंटन से पहले निर्धारित समय अवधि के भीतर निर्दिष्ट दस्तावेज परीक्षण केंद्रों में से किसी एक में दस्तावेजों का परीक्षण कराना अनिवार्य है। इसके बिना आवंटन पर विचार नहीं किया जाएगा। सीजी पीईटी काउंसलिंग 2022 दस्तावेज सत्यापन तिथि 12 सितंबर से 16 सितंबर शाम 05 बजे तक है। 
 

CG PET Counselling: 20 सितंबर को जारी होगी आवंटन सूची

छत्तीसगढ़ पीईटी 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया CG PET 2022/ जेईई मेन 2022 के पेपर-1 के फाइनल एनटीए स्कोर के आधार पर आयोजित की जाएगी। कॉलेज / ब्रांच का आवंटन योग्यता, वरीयता, श्रेणी और सीट उपलब्धता के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। डीटीई छत्तीसगढ़ की ओर से 20 सितंबर, 2022 को सीजी पीईटी राउंड-1 के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को 21 से 24 सितंबर, 2022 के बीच आवंटित कॉलेज को कन्फर्म करते हुए प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।
 

विज्ञापन

CG PET Counselling: पंजीकरण के लिए आसान प्रक्रिया

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - cgdteraipur.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार होम पेज पर जाकर काउंसलिंग पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवश्यक विवरण के साथ लॉग इन करें और सभी बुनियादी जानकारी के साथ पंजीकरण करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद अपने सभी विवरण सत्यापित करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब श्रेणी अनुसार पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed