फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Chhattisgarh Board completes evaluation process, Class 10, 12 results by mid-June: Official

जानिए कब आएगा छत्तीसगढ़ बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट?

Wed, 27 May 2020 08:59 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 27 May 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Board completes evaluation process, Class 10, 12 results by mid-June: Official
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

छत्तीसगढ़ बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जून में जारी करेगा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया है और जून के दूसरे हफ्ते में रिजल्ट जारी होगा।  इस बात की जानकारी सचिव वीके गोयल ने दी है। उनका कहना है कि जून के दूसरे हफ्ते में दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी होगा।

विज्ञापन


विद्यार्थियों को लॉकडाउन के बाद स्कूल खुलते ही दसवीं और बारहवीं कक्षा की मार्कशीट मिलेगी। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा किया था। शिक्षकों को कॉपियां चेक करने के लिए उनके घर पर ही दी गई थी। विद्यार्थी दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि, जब रिजल्ट जारी होगा तभी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in है। इस बोर्ड की परीक्षा में कुल 6.29 लाख छात्र पंजीकृत हुए थे। इनमें से 10वीं कक्षा के 3.54 लाख और 12वीं कक्षा के 2.75 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। थे। बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से शुरू हुई थी। पिछले साल बारहवीं कक्षा में 78.43 फीसदी विद्यार्थी और दसवीं कक्षा में 68.20 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed