फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   chaudhary charan singh university recruitment 2019: know how to apply

CCSU: शिक्षकों के पदों पर आवेदन, जान लें पूरी चयन प्रक्रिया

Thu, 12 Dec 2019 09:17 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Thu, 12 Dec 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
chaudhary charan singh university recruitment 2019: know how to apply
सीसीएसयू

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में शिक्षकों के 16 पदों पर आवेदन करने का मौका है। दो दिन के भीतर विश्वविद्यालय प्रशासन इसका विज्ञापन जारी कर देगा। रिक्त पदों पर रोस्टर प्रणाली के हिसाब से आरक्षण लागू किया गया है। जिन पदों पर नियुक्तियां होनी हैं, उनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के छह, एसोसिएट प्रोफेसर के छह और प्रोफेसर के चार पद शामिल हैं। स्वीकृत पद के हिसाब से रिक्त पदों पर रोस्टर प्रणाली व श्रेणी के हिसाब से आरक्षण लागू किया गया है। इन पदों पर नियुक्तियों के बाद कैंपस में सभी पद भर जाएंगे। सीसीएसयू कैंपस में शिक्षकों के कुल 84 पद स्वीकृत हैं। इनमें प्रोफेसर के 15 पदों में 11 भरे हुए हैं। एसोसिएट प्रोफेसर के 28 में 22 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 41 में से 35 पद भरे हुए हैं।

विज्ञापन

पदों का विवरण

प्रोफेसर - चार पद
कैंपस में प्रोफेसर के चार पदों पर नियुक्ति होनी है। इनमें अर्थशास्त्र, सोशियोलॉजी, मैथ और माइक्रोबायोलॉजी विभाग शामिल हैं। ये नियुक्तियां रोस्टर प्रणाली से लागू किए गए आरक्षण के हिसाब से होंगी। इनमें अर्थशास्त्र विभाग में एक पद सामान्य वर्ग के लिए, सोशियोलॉजी में एक पद ओबीसी के लिए, मैथ में एक पद एससी के लिए और माइक्रोबायोलॉजी में एक पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

एसोसिएट प्रोफेसर - छह पद
कैंपस में एसोसिएट प्रोफेसर के छह पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इनमें अंग्रेजी में एक पद एससी वर्ग के लिए, इतिहास में एक पद सामान्य वर्ग के लिए, साइकोलॉजी में एक पद एससी वर्ग और एक सामान्य वर्ग के लिए, बॉटनी में एक पद ईएसडब्ल्यू के लिए और सांख्यिकी में एक पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

असिस्टेंट प्रोफेसर - छह पद
कैंपस में असिस्टेंट प्रोफेसर के छह पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इनमें अंग्रेजी विभाग में एक पद एससी के लिए, जेनेटिक्स एंड प्लांट में एक पद ओबीसी के लिए, फिजिक्स में एक पद सामान्य के लिए, राजनीति शास्त्र में एक पद ओबीसी के लिए, एजुकेशन में एक पद एससी के लिए और सोशियोलॉजी विभाग में एक पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

ये भी पढ़ें- लोक सेवा आयोग में होने जा रही हैं भर्तियां, स्नातकों काे मिलेगा मौका
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed