{"_id":"5eae4bcc6cb89a2b054cd6df","slug":"changes-will-be-for-the-students-and-teachers-after-the-lockdown-preparation-is-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बाद छात्रों और शिक्षकों के लिए होंगे मुख्य बदलाव, चल रही है तैयारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
लॉकडाउन के बाद छात्रों और शिक्षकों के लिए होंगे मुख्य बदलाव, चल रही है तैयारी
Sun, 03 May 2020 10:29 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sun, 03 May 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Student Exam chnages
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के चलते देश, घर में रहकर सरकार की मदद कर रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि जब लॉकडाउन खुलेगा तो देश को क्या-क्या बदलाव देखने को मिलेंगे। सभी राज्यों में शिक्षा को लेकर काभी गंभीर और बड़े फैसले किए जा रहे हैं। कुछ छात्रों को बिना परीक्षा के प्रमोट किया जा रहा है तो कुछ के लिए परीक्षाएं स्थिगित कर दी गई हैं। ऐसे में छात्रों का भविष्य भी संकट में है। केवल छात्र ही नहीं शिक्षक भी इस समस्या से गुजर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते उन्हें भी घर पर बैठना पड़ रहा है। कुछ शिक्षक परिस्थिति को देखते हुए घर से ऑनलाइन शिक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद जब दोबारा शिक्षक और छात्र स्कूल जाएंगे तो सबकुछ पहले जैसा नहीं मिलेगा। सरकार कुछ महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में सोच रही हैं। बता दें कि इसके लिए तैयारी भी शुरू हो गई है। राज्यों में अनेकों बैठकों में इस मुद्दे पर बात हो रही है। पिछले सप्ताह केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के साथ एक बैठक की, जिसमें इस मुददे पर बात हुई।
विज्ञापन
एमएचआरडी के अधिकारियों ने कहा है कि स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश तैयार किए जा रहे है। ये निर्देश डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन एंड लिटेरेसी द्वारा सोशल डिस्टेंस को ध्यान मेंं रखते हुए सीटिंग अरंजमेंट औक सफाई के लिए तैयार किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि ये दिशानिर्देश जल्दी ही सभी स्कूलों में प्रसारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X