CGPSC Civil Judge: सीजीपीएससी सिविल जज परीक्षा कार्यक्रम जारी, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल
CGPSC Civil Judge Exam Dates Out : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज भर्ती परीक्षा 2023 की तारीखों की घोषणा करते हुए अधिसूचना जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CGPSC Civil Judge Exam Dates Out : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज भर्ती परीक्षा 2023 की तारीखों की घोषणा करते हुए अधिसूचना जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर परीक्षा विवरण और कार्यक्रम देख सकते हैं।
सीजीपीएससी सिविल जज परीक्षा 2023 रविवार, 20 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक एक ही पाली में आयोजित होने वाली है। सीजीपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य सिविल जजों के लिए कुल 49 रिक्तियों को भरना है। परीक्षा छत्तीसगढ़ के तीन जिलों बिलासपुर, दुर्ग भिलाई और रायपुर (छत्तीसगढ़) में पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग द्वारा परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। अधिसूचना में कहा गया है कि आयोग द्वारा किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से कोई अलग प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
कमेंट
कमेंट X