फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CGBSE Class 10th, 12th Result 2020 Live Updates: प्रज्ञा कश्यप ने 10वीं में 100 प्रतिशत और 12वीं में शिशुमंदिर के टिकेश वैष्णव ने किया टॉप 

Tue, 23 Jun 2020 12:10 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 23 Jun 2020 12:10 PM IST
खास बातें

CGBSE 10th, 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम 23 जून को जारी करने की तैयारी में है। CGBSE छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2020 की घोषणा सुबह 11 बजे की जाएगी। CGBSE छत्तीसगढ़ कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम की तारीख और समय की पुष्टि सचिव वीके गोयल ने की है। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद बस कुछ ही देर में जारी कर देंगे 10वीं और 12वीं का परिणाम।
 

विज्ञापन
CGBSE 10th, 12th Result 2020 Live Updates: Chhattisgarh Cg Board 10th 12th Result At Cgbse.nic.in
Chhattisgarh Board CGBSE Result 2020:

लाइव अपडेट

12:02 PM, 23-Jun-2020

12वीं में शिशुमंदिर के टिकेश वैष्णव ने किया टॉप

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी प्रज्ञा कश्यप को 10वीं में 100%, 12वीं में शिशुमंदिर के टिकेश वैष्णव ने किया टॉप। 
11:58 AM, 23-Jun-2020

प्रज्ञा कश्यप ने 10वीं में प्राप्त किए 100 प्रतिशत अंक

प्रज्ञा कश्यप ने 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है, प्रज्ञा ने 600 अंकों की परीक्षा में पूरे 600 अंक प्राप्त किए है। वहीं प्रशंसा राजपूत ने 99.33 फीसदी अंकों के साथ दूसरे साथ पर रहीं।
विज्ञापन
11:47 AM, 23-Jun-2020

वर्ष 2020 और 2019 में ऐसा रहा 12वीं का रिजल्ट

इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 78.59 है। वहीं साल 2019 में 12वीं में पास होने वाले छात्रों का पास होने का प्रतिशत 78.43 था।
11:40 AM, 23-Jun-2020

वर्ष 2019 और 2020 का ऐसा है पास प्रतिशत

इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 73.62 है। वहीं साल 2019 में 10वीं में पास होने वाले छात्रों का पास होने का प्रतिशत 68.20 था।
11:27 AM, 23-Jun-2020

10वीं परीक्षा में प्रज्ञा कश्यप रही टॉपर

इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा में प्रज्ञा कश्यप ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान पाया है। 
11:24 AM, 23-Jun-2020

12वीं परीक्षा में ये रहे टॉपर

12वीं में मुंगेली के टिकैश वैष्णव ने पहला स्थान पाया है। रायपुर की श्रेया अग्रवाल दूसरे औऱ  तनु यादव तीसरे स्थान पर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:20 AM, 23-Jun-2020

इस वर्ष इतने प्रतिशत रहा परिणाम

इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में 10वीं में 73.62 फीसदी और 12वीं 78.59 प्रतिशत परिणाम रहा है।
11:14 AM, 23-Jun-2020

इस तरह देखें अपना परिणाम

इन चरणों के माध्यम से देख सकते है अपना परिणाम-
  • 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट देखने के लिए छात्र सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
  • उसके बाद विद्यार्थी अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • रोल नंबर दर्ज करने के बाद अन्य मांगी गई जानकारी को भर कर सबमिट पर क्लिक करें
  • आपका परिणाम आपके सामने होगा।
11:03 AM, 23-Jun-2020

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम किए घोषित

करीब छह लाख अभ्यर्थियों का इंतजार हुआ खत्म छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम।
10:50 AM, 23-Jun-2020

वर्ष 2015 और 2017 में ऐसा रहा था परिणाम

वर्ष 2015 में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 71.12 था, जो 2016 में  बढ़ कर 73.43 हो गया था। इसी तरह, 2017 में पास होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 76.37 प्रतिशत था।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed