फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CGBSE Chhattisgarh Board Class 12 exams to be held from June 1-5, students to take exams from home

CGBSE 12th Board 2021 : छत्तीसगढ़ बोर्ड12वीं की परीक्षा का शेड्यूल जारी, घर से ही परीक्षा दे सकेंगे छात्र

Sun, 23 May 2021 04:29 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 23 May 2021 04:29 PM IST
सार

छात्रों को अपने संबंधित केंद्रों से प्रश्न पत्र और उत्तर पत्रक प्राप्त होंगे और प्रश्न पत्र प्राप्त होने के 5 दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिकाएं जमा करनी होंगी।
 

विज्ञापन
CGBSE Chhattisgarh Board Class 12 exams to be held from June 1-5, students to take exams from home
Board Exam News Update - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड की  नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, छात्र घर बैठे परीक्षाएं दे सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपने संबंधित केंद्रों से प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त होंगी और प्रश्न पत्र प्राप्त होने के 05 दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिकाएं जमा करनी होंगी।
विज्ञापन


छात्रों को चुने गए विषयों के प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं 01 जून से 05 जून तक मिलेंगी। छात्रों को पांच दिनों के भीतर हस्तलिखित उत्तर पुस्तिका जमा करनी होगी, जिसका अर्थ है कि यदि किसी छात्र को 01 जून को प्रश्न पत्र प्राप्त हो रहा है तो उसे 06 जून तक उत्तर पुस्तिकाएं जमा करनी होंगी। 
विज्ञापन


यदि कोई छात्र निर्धारित समय के भीतर उत्तर पुस्तिका जमा करने में असमर्थ है, तो उसे परीक्षा में अनुपस्थित माना जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करते समय छात्रों को अपनी उपस्थिति भी दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजीबीएसई सचिव वीके गोयल द्वारा शनिवार देर शाम जारी एक आदेश के अनुसार, बोर्ड ने राज्य भर में कोविड-19 महामारी और 2.86 लाख से अधिक छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए इस पैटर्न में परीक्षण कराने का निर्णय किया है। आदेश में कहा गया है कि कक्षा 12वीं के छात्रों को 1 से 5 जून तक निर्दिष्ट केंद्रों से प्रश्न पत्र और खाली उत्तर पुस्तिकाएं लेने के लिए पांच दिन का समय दिया जाएगा। 

गोयल ने कहा, उत्तर प्रतियां रविवार और छुट्टियों के दिन भी जमा की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विषयों के ही प्रश्नपत्र प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि उन्हें दूसरों की मदद लेने के बजाय खुद जवाब लिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रति के पहले पृष्ठ में छात्र के बारे में नाम, रोल नंबर, विषय, विषय कोड, हस्ताक्षर और तारीख जैसी सभी जानकारी होनी चाहिए। 

बोर्ड सचिव ने स्पष्ट किया कि यदि कोई छात्र उत्तर लिखने के लिए 20 पृष्ठ लेता है, तो उसे उतने ही पृष्ठ अनिवार्य रूप से जमा करने होंगे, भले ही वे खाली हों। साथ ही, आसंर शीट जमा करने के लिए  कामकाज के समय का ध्यान रखें। उदाहरण के लिए, यदि कोई छात्र एक जून को प्रश्न पत्र लेता है, तो उसे छह जून तक कामकाज के घंटों के दौरान उत्तर प्रतियां जमा करनी होंगी। 

गोयल ने कहा, सीजीबीएसई डाक या कोरियर के माध्यम से भेजी गई उत्तर पुस्तिकाओं को स्वीकार नहीं करेगा। छात्रों को व्यक्तिगत रूप से अपनी उत्तर पुस्तिकाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर जमा करनी होंगी। 

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका एकत्र करने या जमा करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर जाते वक्त कोरोना महामारी से बचाव के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।

इससे पहले, बोर्ड ने कक्षा 10वीं के परिणाम जारी किए थे, जो आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किए गए हैं। अत: प्रत्येक सैद्धांतिक विषय में 75 में से अधिकतम 72 अंक दिए जाएंगे। इसी प्रकार अतिरिक्त विषयों की थ्योरी परीक्षा के लिए 30 में से अधिकतम 29 को पुरस्कृत किया जा सकता है और 70 में से 68 अंक प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए मान्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed