CGBSE 12th Result 2023: छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, विधि भोसले बनीं टॉपर
CGBSE 12th Result 2023: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें रायपुर की विधि भोसले ने टॉप किया है।
विस्तार
CGBSE 12th Result 2023: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें रायपुर की विधि भोसले ने टॉप किया है। जबकि दूसरे नंबर पर जांजगीर के विवेक अग्रवाल रहे।
छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड के टॉपर
छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो चुका है। 12 बोर्ड में इस बार पास प्रतिशत 79.96 रहा। रायगढ़ जिले की टॉपर विधि भोसले को 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। जांजगीर चांपा के विवेक अग्रवाल 97. 40 फीसदी अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। जबकि दुर्ग के रितेश कुमार तीसरे नंबर पर रहे उन्हें 96.80 फीसदी अंक मिले हैं। चौथे नंबर पर न्यासा देवांगन, शंकर देवांगन, रश्मि खत्री रहीं, जिन्हें 96.60 प्रतिशत अंक मिले हैं। पांचवें नंबर पर झलमल की रहने वाली दिव्या रहीं, जिन्हें 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। छठवें नंबर पर संयुक्त रूप पांच बच्चों ने टॉप किया है।
सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट- हेलीकॉप्टर तैयार है
🚁हेलीकॉप्टर तैयार है..बधाई!
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 10, 2023
कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को फिर हेलीकॉप्टर राइड कराया जाएगा।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ली गई 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों एवं उनके…
कमेंट
कमेंट X