CGSOS 10th- 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल का दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट जारी, 7 स्टेप्स में ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CGSOS 10th- 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी सीजीएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट cgsos.co.in है। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए अपना दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-कलकत्ता विश्वविद्यालय: घर से ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए दो घंटे का वक्त, एक से आठ अक्टूबर तक एग्जाम
ऐसे चेक करें अपना दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट cgsos.co.in है।
- यहां होम पेज पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- ‘High School and Higher Secondary Main results 2020' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के विकल्प का चुनाव करें।
- अब अपना रोल नंबर और अन्य विवरण डालकर सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था। 23 जून को दसवीं व बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी हुआ था। दसवीं कक्षा का रिजल्ट 73.62 फीसदी रहा था जबकि बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 70.69 फीसदी रहा था।
कमेंट
कमेंट X