फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CG PET Admit Card 2022 released at vyapam.cgstate.gov.in know how to check it here sarkari exam

CG PET Admit Card: छत्तीसगढ़ पीईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Sun, 15 May 2022 03:18 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 15 May 2022 03:18 PM IST
सार

CG PET Admit Card: व्यवसायिक परीक्षा मंडल, छत्तीसगढ़ की ओर से प्री इंजीनियरिंग टेस्ट यानी पीईटी परीक्षा का आयोजन 22 मई, 2022 को निर्धारित है। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
CG PET Admit Card 2022 released at vyapam.cgstate.gov.in know how to check it here sarkari exam
CG PET Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CG PET Admit Card: व्यवसायिक परीक्षा मंडल, छत्तीसगढ़ (CPEB) ने पीईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र अब ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने पीईटी परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया था, वह अपने प्रवेश पत्र को व्यवसायिक परीक्षा मंडल, छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा। आइए जानते हैं इस परीक्षा से संबंधित सभी जरूरी जानकारी। 

विज्ञापन

CG PET Admit Card: इन बातों का रखें ख्याल
पीईटी परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार इस बात का विशेष ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा से संबंधित एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश पत्र पर परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे म्मीदवार अपने साथ एक वैद्य फोटो पहचान पत्र भी साथ लेकर पहुंचे। उम्मीदवार प्रवेश पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़-समझ लें और परीक्षा के समय इनका पालन करें। उम्मीदवार अपने साथ एक वेद्य पहचान पत्र भी केंद्र पर लेकर पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

CG PET Admit Card: प्रवेश पत्र पर ये जानकारियां दी गई हैं

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर 
  • माता-पिता का नाम
  • परीक्षा केंद्र
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर

 

विज्ञापन

CG PET Admit Card: कब होगी परीक्षा?
व्यवसायिक परीक्षा मंडल, छत्तीसगढ़ की ओर से प्री इंजीनियरिंग टेस्ट यानी पीईटी परीक्षा का आयोजन 22 मई, 2022 को निर्धारित है। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। 

CG PET Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।

  • सबसे पहले CPEB की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
  •  अब होम पेज परआपको पीईटी प्रवेश पत्र के लिए लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed