फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CFA Level-3 August Result 2024 out at cfainstitute.org, check to direct link here

CFA Level-3 August Result 2024: अगस्त सत्र के लिए सीएफए लेवल-3 परीक्षा के परिणाम जारी, इस लिंक से अभी करें चेक

Fri, 18 Oct 2024 11:38 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 18 Oct 2024 11:38 AM IST
सार

CFA Level-3 August Result 2024 out: सीएफए संस्थान ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीएफए लेवल-3 अगस्त परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने पंजीकृत ईमेल आईडी से लॉग इन करके अपने परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
CFA Level-3 August Result 2024 out at cfainstitute.org, check to direct link here
CFA Level-3 August Result - फोटो : freepik

विस्तार

CFA Level-3 August Result: चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) संस्थान ने सीएफए लेवल-3 के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए सफतलापूर्वक आवेदन किया था और परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट (cfainstitute.org) पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन


सीएफए लेवल-3 अगस्त परिणाम 2024 तक पहुंचने के लिए आवेदकों को अपनी ईमेल आईडी प्रदान करनी होगी। जानकारी के लिए बता दें, सीएफए लेवल-1अगस्त के परिणाम 8 अक्तूबर को जारी किए गए थे, और लेवल-2 के परिणाम 10 अक्तूबर, 2024 को घोषित किए गए थे। अगस्त 2024 के सीएएफ लेवल-3 के लिए परीक्षा उत्तीर्ण दर 48% है। 
विज्ञापन


सीएफए लेवल-3 परीक्षा, चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CAF) चार्टर पाने का आखिरी कदम है। सीएफए लेवल-3 परीक्षा उम्मीदवार की क्षमता का मूल्यांकन करने पर केंद्रित है। यह परीक्षा दो सत्रों में विभाजित है, प्रत्येक में 9 निबंध-आधारित प्रश्न हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न
चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) प्रोग्राम CFA संस्थान द्वारा प्रदान किया जाने वाला एक प्रमाणन है। इसमें तीन परीक्षा स्तर शामिल हैं जो निवेश प्रबंधन में विभिन्न विषयों को कवर करते हैं, जैसे नैतिकता, मात्रात्मक विश्लेषण, अर्थशास्त्र, वित्तीय रिपोर्टिंग, कॉर्पोरेट वित्त, इक्विटी और निश्चित आय बाजार, डेरिवेटिव, वैकल्पिक निवेश और पोर्टफोलियो प्रबंधन ।

रिजल्ट ऐसे करें चेक
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक  वेबसाइट (cfainstitute.org) पर जाएं।
  • और होमपेज पर परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने CFA लेवल-3 अगस्त 2024 परिणाम तक पहुंचने के लिए अपने पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें। 
  • अपना परिणाम देखने के लिए अपनी लॉगिन जानकारी सबमिट करें। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए अपना परिणाम डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed