फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Centre okays Rs 4,200 cr MERITE scheme for 275 technical institutes, 7.5 lakh students to benefit

MERITE: तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र ने शुरू की नई योजना; 4200 करोड़ रुपये का बजट

Fri, 08 Aug 2025 05:46 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 08 Aug 2025 05:46 PM IST
सार

MERITE Scheme: केंद्र ने बहु-विषयक शिक्षा और अनुसंधान सुधार योजना को मंजूरी दी है। इसके लिए 2025-30 के लिए 4,200 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। इस योजना से करीब 7.5 लाख छात्र लाभान्वित होंगे।
 

विज्ञापन
Centre okays Rs 4,200 cr MERITE scheme for 275 technical institutes, 7.5 lakh students to benefit
अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

MERITE Scheme: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बहु-विषयक शिक्षा और अनुसंधान सुधार योजना (MERITE) को लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यह योजना 275 तकनीकी संस्थानों में लागू होगी, जिनमें 175 इंजीनियरिंग कॉलेज और 100 पॉलिटेक्निक संस्थान शामिल हैं। इसकी घोषणा केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की।

विज्ञापन

4,200 करोड़ रुपये का प्रावधान

यह केंद्र की योजना है, जिसके लिए 2025-26 से 2029-30 तक कुल 4,200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें से 2,100 करोड़ रुपये की बाहरी सहायता विश्व बैंक से ऋण के रूप में मिलेगी।

सरकारी बयान के अनुसार, 275 सरकारी और सरकारी-सहायता प्राप्त तकनीकी संस्थानों का चयन कर उन्हें योजना के तहत समर्थन दिया जाएगा। इसमें चुने हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NITs), राज्य इंजीनियरिंग संस्थान, पॉलिटेक्निक और संबद्ध तकनीकी विश्वविद्यालय (ATUs) शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

7.5 लाख छात्रों को पहुंचेगा लाभ

इसके अलावा, तकनीकी शिक्षा क्षेत्र को संभालने वाले राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के विभागों को भी MERITE योजना के तहत सहायता दी जाएगी। अनुमान है कि इस योजना से करीब 7.5 लाख छात्र लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed