CEED 2023 Result Out: आईआईटी बॉम्बे ने जारी किया सीड का रिजल्ट, परिणाम ऐसे करें चेक
CEED 2023 Result Out: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी, बॉम्बे (IIT Bombay) ने मंगलवार, सात मार्च, 2023 को कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (CEED) 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CEED 2023 Result Out: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी, बॉम्बे (IIT Bombay) ने मंगलवार, सात मार्च, 2023 को कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (CEED) 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एमडीएस और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा दी थी, वे सीईईडी परिणाम (CEED Result) 2023 की जांच कर सकते हैं। रिजल्ट देखने एवं स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in है।
CEED Result 2023 आसान चरणों में कैसे चेक करें परिणाम?
CEED 2023 परीक्षा के परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
-
चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ceed.iitb.ac.in पर जाएं। -
चरण 2: होम पेज पर 'CEED 2023 रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें। -
चरण 3: अपनी पंजीकृत ई-मेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। -
चरण 4: CEED परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। -
चरण 5: CEED परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें और स्कोर कार्ड का प्रिंट आउट ले लें।
CEED 2023 महत्वपूर्ण तारीखें
-
CEED 2023 परीक्षा तिथि : 22 जनवरी, 2023 (सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक) -
CEED 2023 परिणाम दिनांक : 7 मार्च, 2023 -
CEED 2023 स्कोर कार्ड की उपलब्धता : 11 मार्च, 2023 -
CEED 2023 स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि : 13 जून, 2023 -
CEED 2023 स्कोर कार्ड तक मान्य है : 11 मार्च, 2024
CEED Score Card 2023 इस दिन होंगे जारी
कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (CEED) 2023 की रिजल्ट विंडो तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होगा। सीड स्कोर कार्ड 11 मार्च, 2023 से 'उम्मीदवार पोर्टल' पर उपलब्ध कराए जाएंगे। सीड के आधिकारिक परिणाम पीडीएफ में उम्मीदवार का नाम, उम्मीदवार का रोल नंबर और CEED Score 2023 शामिल होगा। CEED 2023 सूचना विवरणिका के अनुसार, कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (CEED) स्कोर कार्ड परिणाम की घोषणा की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए वैध होगा।
कमेंट
कमेंट X