फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ccsu campus ug pg exam extended know important dates

CCSU: कॉलेजों में यूजी-पीजी की परीक्षा हुई स्थगित, जान लें नई तिथियों की जानकारी

Thu, 12 Dec 2019 09:28 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Thu, 12 Dec 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
ccsu campus ug pg exam extended know important dates

सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में चल रहीं विषम सेमेस्टर की यूजी और पीजी की 13 दिसंबर की सभी परीक्षाएं विवि स्थगित कर चुका है। ये परीक्षाएं 30 दिसंबर को निर्धारित पालियों में होंगी। इसके अलावा 14 दिसंबर को होने वाली एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री और होम साइंस की परीक्षा भी स्थगित कर दी गई हैं।

विज्ञापन


यह अब 24 दिसंबर को होंगी।  सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में 28 नवंबर से विषम सेमेस्टर की यूजी और पीजी कोर्सों की परीक्षाएं चल रही हैं। 15 दिसंबर को सीएसआईआर नेट परीक्षा है। इसको लेकर छात्र-छात्राएं मांग कर रहे थे कि विवि की परीक्षाओं की तिथि पीछे हटा दी जाए। विवि प्रशासन ने छात्रों की मांग को देखते हुए 13 दिसंबर की दोनों पालियों में होने वाली परीक्षाओं की तिथि में बदलाव कर दिया है। ऐसे में छात्र-छात्राएं इसका ध्यान रखें।
विज्ञापन


बता दें कि सीसीएसयू में भर्तियां भी चल रही हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में शिक्षकों के 16 पदों पर आवेदन करने का मौका है। दो दिन के भीतर विश्वविद्यालय प्रशासन इसका विज्ञापन जारी कर देगा। रिक्त पदों पर रोस्टर प्रणाली के हिसाब से आरक्षण लागू किया गया है। जिन पदों पर नियुक्तियां होनी हैं, उनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के छह, एसोसिएट प्रोफेसर के छह और प्रोफेसर के चार पद शामिल हैं। स्वीकृत पद के हिसाब से रिक्त पदों पर रोस्टर प्रणाली व श्रेणी के हिसाब से आरक्षण लागू किया गया है। इन पदों पर नियुक्तियों के बाद कैंपस में सभी पद भर जाएंगे। सीसीएसयू कैंपस में शिक्षकों के कुल 84 पद स्वीकृत हैं। इनमें प्रोफेसर के 15 पदों में 11 भरे हुए हैं। एसोसिएट प्रोफेसर के 28 में 22 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 41 में से 35 पद भरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed