फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CCSU Admission 2019 June 7 last date for registration

सोच-समझकर करें कॉलेज का चयन, CCSU नहीं देगा दूसरा मौका, 7 जून है अंतिम तिथि

Sun, 02 Jun 2019 12:44 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 02 Jun 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
CCSU Admission 2019 June 7 last date for registration
यूजी में दाखिले के लिए चल रहे पंजीकरण में कॉलेज का विकल्प देखकर भरें। अगर विकल्प चुनने में लापरवाही की तो विवि दूसरा मौका नहीं देगा। ऐसे में छात्रों को परेशानी हो सकती है। 11 दिन से चल रही पंजीकरण प्रक्रिया में अभी तक 51117 छात्र-छात्राओं ने ही रजिस्ट्रेशन किए हैं।
विज्ञापन


सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों की बात करें तो एडेड-राजकीय और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में ग्रेजुएशन कोर्सों में 142851 सीटें हैं। बीए में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 22 हजार और सेल्फ फाइनेंस में 54 हजार से ज्यादा, बीकॉम में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 4600 और सेल्फ फाइनेंस में 22000 से ज्यादा सीटें हैं। बीएससी बायो-मैथ-स्टैटिस्टिक्स में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 9463 और सेल्फ फाइनेंस में 20 हजार से ज्यादा सीट हैं। बीएससी एजी में एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 2840 सीटें हैं।
विज्ञापन


12वीं के बाद पांच वर्षीय बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी में छह हजार से ज्यादा सीटें हैं। 11 दिन बीतने के बाद शनिवार शाम तक सिर्फ 51117 छात्र-छात्राओं ने ही रजिस्ट्रेशन कराए हैं। सात जून रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि रखी गई है। छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन करते वक्त तीन कॉलेजों का चयन देखकर करें। अगर पहली वरीयता में कॉलेज अलॉट होने के बाद भी एडमिशन नहीं लेते हैं तो फिर उनके नाम पर विवि प्रशासन ओपन मेरिट में ही विचार करेगा। प्रवेश के लिए केवल दो मेरिट लिस्ट जारी की जाएंगी, जिसके बाद पंजीकृत अभ्यर्थियों की प्रथम वरीयता को देखते हुए एक ओपन मेरिट जारी की जाएगी। अंतिम ओपन मेरिट लिस्ट के पूर्व ओपन पंजीकरण खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed