फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CCIL Recruitment 2025: 147 Vacancies Announced in Cotton Corporation of India, Check Eligibility and Apply Now

CCIL Recruitment 2025: भारतीय कपास निगम लिमिटेड में निकली ढेरों नौकरियां, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Sat, 10 May 2025 03:06 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 10 May 2025 03:06 PM IST
सार

CCIL Recruitment 2025: भारतीय कपास निगम लिमिटेड ने इन विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित योग्यता के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
CCIL Recruitment 2025: 147 Vacancies Announced in Cotton Corporation of India, Check Eligibility and Apply Now
CCIL Recruitment 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

CCIL Recruitment 2025: भारतीय कपास निगम लिमिटेड (Cotton Corporation of India Limited-CCIL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव, और जूनियर असिस्टेंट के कुल 147 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चालू है, जो 24 मई 2025 तक चलेगी।

विज्ञापन


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार की आधिकारिक वेबसाइट (cotcorp.org.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार ही आवेदन करें।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण इस प्रकार है:

भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 147 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें जूनियर कमर्शियल एक्जीक्यूटिव के लिए सबसे अधिक 125 पद, जूनियर असिस्टेंट (कपास परीक्षण प्रयोगशाला) के लिए 2 पद, प्रबंधन प्रशिक्षु (विपणन) के लिए 10 पद, और प्रबंधन प्रशिक्षु (लेखा) के लिए भी 10 पद शामिल हैं। ये सभी पद विभिन्न तकनीकी और प्रबंधन योग्यताओं के आधार पर भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

जूनियर कमर्शियल एक्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवारों के पास कृषि में स्नातक डिग्री (B.Sc Agri) होना अनिवार्य है। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PH) वर्ग के लिए यह सीमा 45% निर्धारित की गई है। जूनियर सहायक (कपास परीक्षण प्रयोगशाला) पद हेतु इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या इंस्ट्रूमेंटेशन में न्यूनतम 50% अंकों के साथ डिप्लोमा अनिवार्य है, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 45% अंक पर्याप्त माने जाएंगे।


इसके अलावा, प्रबंधन प्रशिक्षु (विपणन) पद के लिए कृषि व्यवसाय प्रबंधन या कृषि से संबंधित प्रबंधन में एमबीए डिग्री होना जरूरी है। वहीं प्रबंधन प्रशिक्षु (लेखा) पद हेतु उम्मीदवार के पास चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) की उपाधि होनी चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी—अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 3 वर्ष की छूट का लाभ प्राप्त होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed