फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE to Mandate SHVR 2025-26 for All Schools with 60-Indicator Rating, Deadline September 30

CBSE: सीबीएसई सभी संबद्ध स्कूलों को देगा स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग; 60 संकेतकों पर होगा मूल्यांकन

Mon, 11 Aug 2025 06:30 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 11 Aug 2025 06:30 PM IST
सार

CBSE SHVR Rating 2025-26: सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों के लिए ‘स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग’ 2025-26 में भाग लेना अनिवार्य किया है। 60 संकेतकों पर मूल्यांकन होगा। पोर्टल/एप से 30 सितंबर 2025 तक आवेदन करना होगा।
 

विज्ञापन
CBSE to Mandate SHVR 2025-26 for All Schools with 60-Indicator Rating, Deadline September 30
सीबीएसई देगा स्कूलों को एसएचवीआर रेटिंग - फोटो : ऑफिशियल वेबसाइट- shvr.education.gov.in

विस्तार

SHVR Rating 2025-26: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने घोषणा की है कि देश के सभी संबद्ध स्कूलों को 60 संकेतकों पर आधारित सर्वे के माध्यम से रेटिंग और मान्यता दी जाएगी। यह पहल ‘स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (SHVR) 2025-26’ के तहत होगी, जिसका उद्देश्य देशभर में स्वच्छ, हरित और समावेशी विद्यालय वातावरण सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम को लागू करने के लिए बोर्ड ने एक विशेष पोर्टल और मोबाइल एप विकसित किए हैं, जिससे स्कूल डिजिटल रूप से भाग ले सकेंगे, स्वयं आकलन कर सकेंगे और प्रगति पर निगरानी रख सकेंगे।

विज्ञापन

स्कूलों को क्या करना होगा?

सीबीएसई के अनुसार, सभी स्कूलों के लिए SHVR 2025-26 में भाग लेना अनिवार्य है। उन्हें 30 सितंबर 2025 तक मोबाइल एप या वेब-पोर्टल के माध्यम से अपनी सुविधा अनुसार आवेदन करना होगा।

  • स्कूल shvr.education.gov.in वेबसाइट पर जाकर एंड्रॉयड और iOS मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध QR कोड का उपयोग कर सकते हैं।
  • वेब-पोर्टल से भागीदारी करने के लिए, स्कूल होमपेज पर उपलब्ध ‘लॉगिन/साइनअप’ विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।


UDISE+ कोड डालने पर स्कूलों को उनकी बेसिक जानकारी मिलेगी। एसएचवीआर पंजीकरण में मांगी गई जानकारी भरें। इसके बाद छह श्रेणियों के अंतर्गत दिए गए प्रश्नों का जवाब देने होंगे और अपने जवाबों को सबमिट करना होगा।

What is SHVR: स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग क्या है?

‘स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (SHVR) 2025-26’ को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लॉन्च किया है। यह पहले के ‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (SVP)’ का नया, विस्तारित और सार्वभौमिक संस्करण है।

यह कार्यक्रम देश के सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य है, जिनके पास यूडीआईएसई कोड है, चाहे वे सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी, आवासीय, जनजातीय, अल्पसंख्यक, केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS) या सीबीएसई से संबद्ध हों।

एसएचवीआर का उद्देश्य स्कूलों को छह मुख्य श्रेणियों में स्वयं मूल्यांकन और सुधार के लिए प्रोत्साहित करना है, जैसे पानी, शौचालय, साबुन से हाथ धोना, संचालन एवं रखरखाव, व्यवहार परिवर्तन एवं क्षमता निर्माण और ‘मिशन लाइफ’ गतिविधियां।

विज्ञापन

SHVR Rating: स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग

रेटिंग - स्कोर - टिप्पणी
1 स्टार - मानदंडों का 35% से कम पालन -  खराब, काफी सुधार की जरूरत है
2 स्टार - 35% - 50% मानदंडों का पालन - उचित, सुधार की आवश्यकता है
3 स्टार - 51% - 74% मानदंडों का पालन - अच्छा है, लेकिन इसमें सुधार की गुंजाइश है
4 स्टार - 75% - 89% मानदंडों का पालन - बहुत अच्छा
5 स्टार - मानदंडों का 90% - 100% पालन - बहुत बढ़िया, इसे जारी रखें

जरूरी घटनाक्रम

तिथि कार्यक्रम
1 अगस्त से 30 सितंबर, 2025 स्कूलों द्वारा ऑनलाइन आवेदन जमा करना
1 अक्तूबर 2025 - 31 अक्तूबर 2025 जिला स्तर पर मान्यता के लिए स्कूलों का चयन
7 नवंबर 2025 तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के स्तर के लिए स्कूलों का नामांकन
8 नवंबर 2025 - 7 दिसंबर 2025 राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के स्तर पर मान्यता के लिए स्कूलों का चयन
14 दिसंबर 2025 तक राष्ट्रीय स्तर के लिए स्कूलों का नामांकन
15 दिसंबर 2025 - 15 फरवरी 2026 मान्यता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर क्रॉस सत्यापन
घोषित किए जाने हेतु राष्ट्रीय स्तर का समारोह

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed