CBSE Live Webinar: सीबीएसई 11 बजे करेगा वेबिनार, टर्म-2 परीक्षा से पहले तौर-तरीकों पर होगी चर्चा
CBSE Live Webinar: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) टर्म-2 परीक्षा 2022 के तौर-तरीकों पर 25 अप्रैल, 2022 को सुबह 11 बजे एक लाइव वेबकास्ट की मेजबानी करेगा और एक घंटे तक चलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) परीक्षाओं के प्रारंभ होने से पहले एक लाइव वेबिनार आयोजित कर रहा है। इसमें सीबीएसई से संबंद्ध विद्यालयों के शिक्षक शामिल हो सकेंगे। वेबिनार के दौरान शिक्षकों को परीक्षा से संबंधित बारीकियां समझाई जाएंगी।
बोर्ड ने एक नोटिस जारी कर कहा कि सीबीएसई, टर्म-2 परीक्षा 2022 के तौर-तरीकों पर एक लाइव वेबकास्ट आयोजित करेगा। बोर्ड 25 अप्रैल, 2022 को सुबह 11 बजे एक लाइव वेबकास्ट की मेजबानी करेगा और एक घंटे तक चलेगा।
रिकॉर्ड कर YouTube चैनल पर उपलब्ध कराया जाएगा वीडियो
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, बोर्ड ने परीक्षा की तैयारियों के साथ-साथ अधिकारियों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को समझाने के लिए एक लाइव वेबकास्ट आयोजित करने का निर्णय लिया है। लाइव वेबिनार को रिकॉर्ड किया जाएगा और YouTube चैनल पर उपलब्ध कराया जाएगा। आधिकारिक नोटिस में उसी का लिंक शामिल है।
लाइव स्ट्रीम देखने के लिए स्कूलों को सेट अप करना होगा
इस बीच, वेबकास्ट की लाइव स्ट्रीम देखने के लिए स्कूलों को सेट अप करना होगा। लाइव वेबकास्ट सीबीएसई के अध्यक्ष डॉ विनीत जोशी के मुख्य वक्तव्य देने के साथ शुरू होगा। लाइव वेबकास्ट की अवधि करीब 60 मिनट होगी। इसका उपयोग परीक्षाओं के दौरान शिक्षकों को प्रक्रियाएं समझाने में होगा। इस प्रकार स्कूल और परीक्षा केंद्र के परीक्षक परीक्षाओं को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें।
अगले साल दो टर्म में नहीं होंगी बोर्ड परीक्षाएं
इसके अलावा, वेबिनार भविष्य की सभी जटिलताओं को खत्म करने में मददगार होगा। वहीं, बोर्ड भी स्कूल और छात्रों की सहायता से, सफलतापूर्वक परीक्षा आयोजित करने में सक्षम होगा। इस बीच, सूत्रों के अनुसार शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में सीबीएसई के अगले शैक्षणिक वर्ष यानी 2022-23 से पूर्व-महामारी एकल-परीक्षा प्रारूप को बहाल करने की स्वीकृति दी है, जिसका आशय है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा दो भागों यानी दो टर्म में विभाजित होने की संभावना नहीं है। इन्हें एक साथ ही कराया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X