फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE to evaluate answersheets of Class 10th and 12th as MHA gives nod

10 मई से होगा सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की डेढ़ करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन, शिक्षकों के घर तक पहुंचाई जाएंगी कॉपियां

Sat, 09 May 2020 05:57 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 09 May 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
CBSE to evaluate answersheets of Class 10th and 12th as MHA gives nod
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : ट्विटर

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य कल यानी 10 मई से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सीबीएसई की डेढ़ करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन कार्य रविवार से शुरू किया जाएगा। एचआरडी मंत्री ने बताया कि सीबीएसई की 173 विषयों की जो परीक्षाएं हो चुकी हैं, उनके उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 10 मई से शुरू किया जाएगा। सभी उत्तर पुस्तिकाओं को शिक्षकों के घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा कि कॉपियों को शिक्षकों के घर तक पहुंचाने के लिए गृह मंत्रालय की अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश पोखरियाल ने कहा कि तीन हजार मूल्यांकन केंद्रों से कॉपियों को शिक्षकों के घर तक पहुंचाया जाएगा। शिक्षक घर पर ही इन कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे। रमेश पोखरियाल निशंक ने यह भी कहा कि 50 दिनों के भीतर कॉपियों के मूल्यांकन कार्य को समाप्त कर दिया जाएगा। शिक्षक घर से ही मूल्यांकन कार्य करके कॉपियों को देंगे। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन कार्य के समाप्त होने और बची हुई परीक्षाओं के खत्म होने के बाद ही जल्द ही दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed