{"_id":"5cdc42d4bdec22070a1a954c","slug":"cbse-to-change-pattern-of-10th-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं के परीक्षा पैटर्न में बदलाव करने की तैयारी में सीबीएसई, बढ़ेंगे सब्जेक्टिव सवाल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
10वीं के परीक्षा पैटर्न में बदलाव करने की तैयारी में सीबीएसई, बढ़ेंगे सब्जेक्टिव सवाल
Wed, 15 May 2019 10:18 PM IST
Gaurav Pandey
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 15 May 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं के परीक्षा पैटर्न में बदलाव करने की तैयारी में है। अब परीक्षा में ऑब्जेक्टिव (वस्तुनिष्ठ) प्रश्नों को कम किया जाएगा और सब्जेक्टिव (रचनात्मक) प्रश्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सीबीएसई का मानना है कि ऐसा करने से छात्र-छात्राओं में लिखने-पढ़ने के स्किल, व्यावहारिक ज्ञान और विचार प्रक्रिया बेहतर होगी।
विज्ञापन
बोर्ड के अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक इसे एक प्रोजक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है। बदलाव तय होने के बाद नए पैटर्न के सैंपल पेपर भी जारी किए जाएंगे। इससे छात्र नया पैटर्न समझ सकेंगे। उन्होंने बताया कि बोर्ड के विशेषज्ञ इस नए पैटर्न पर विचार कर रहे हैं, जिससे प्रश्नों की संख्या कम की जाए और हर प्रश्न के अंक बढ़ाए जा सकें।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का मानना है कि पैटर्न बदलने से छात्रों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि पूरा प्रश्नपत्र नहीं बदला जाएगा। पैटर्न में मामूली बदलाव ही किए जाएंगे। बोर्ड एक-एक अंक वाले वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के मौजूदा स्वरूप में विविधता लाने के तरीके पर भी विचार कर रहा है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X