फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE tightens verification process for Class 10, 12 demographic data: All you need to know

CBSE: छात्रों की मार्कशीट में गलती रोकने के लिए बोर्ड सख्त! स्कूलों को मिले निर्देश; अभिभावकों से होगी पुष्टि

Wed, 03 Sep 2025 01:03 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 03 Sep 2025 01:03 PM IST
सार

CBSE: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की मार्कशीट व सर्टिफिकेट में त्रुटि रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि छात्रों की जानकारी नाम, जन्मतिथि आदि हर स्तर पर ध्यान से जांची और सत्यापित की जाए।

विज्ञापन
CBSE tightens verification process for Class 10, 12 demographic data: All you need to know
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE - फोटो : X(@cbseindia29)

विस्तार

CBSE Marksheet: सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं के बाद छात्रों की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट में किसी तरह की गलती न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाए हैं। बोर्ड ने स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छात्रों के व्यक्तिगत विवरण विवरण (जैसे नाम, जन्मतिथि आदि) हर स्तर पर सही तरीके से दर्ज और सत्यापित किए जाएं।

विज्ञापन


सीबीएसई ने साफ कहा है कि छात्रों की व्यक्तिगत जानकारी स्कूल रिकॉर्ड जैसे प्रवेश पत्र, छात्र रजिस्टर और प्रवेश-निकासी रजिस्टर में सही होनी चाहिए। इसके अलावा, जब भी छात्र को ट्रांसफर सर्टिफिकेट दिया जाए, तो उसमें भी पूरी जानकारी सही दर्ज होनी चाहिए। कक्षा 9 के पंजीकरण से ही यह विवरण अभिभावकों और स्कूल दोनों से प्रमाणित कराया जाएगा।

विज्ञापन

सुधार की सुविधा

बोर्ड ने पंजीकरण के बाद और एलओसी (List of Candidates) जमा करने से पहले भी सुधार की सुविधा दी है। इस दौरान स्कूलों को पंजीकरण कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को देने होंगे ताकि वे अपनी जानकारी चेक कर सकें। इसके साथ ही अभिभावकों से भी डेटा की पुष्टि कराई जाएगी। एलओसी के बाद भी सीबीएसई सुधार विंडो उपलब्ध कराता है ताकि गलती होने पर उसे ठीक किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुधार के अनुरोध में अक्सर होने वाली गलतियां

सीबीएसई ने देखा है कि स्कूल अक्सर सुधार के लिए अधूरे या गलत तरीके से अनुरोध भेजते हैं। वे जरूरी दस्तावेज नहीं लगाते, अधूरे या बदले हुए दस्तावेज भेज देते हैं, और कई बार बोर्ड की ओर से जानकारी मांगने पर जवाब नहीं देते। इन वजहों से सुधार की प्रक्रिया में बहुत देर हो जाती है।

परीक्षा से पहले और बाद में डबल चेकिंग

परीक्षा से पहले छात्रों को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिनमें सही व्यक्तिगत विवरण की पुष्टि छात्र, अभिभावक और प्रिंसिपल तीनों से ली जाएगी। 

इसके बाद जब परिणाम घोषित होगा और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे, तब भी छात्रों, अभिभावकों और स्कूल प्रमुख से जानकारी की दोबारा पुष्टि की जाएगी। इसके बावजूद कई बार स्कूल परिणाम आने से पहले भी सुधार के लिए बोर्ड को अनुरोध भेजते हैं, जिससे छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed