CBSE Term 2 Sample Paper: सीबीएसई ने टर्म 2 बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर जारी किए, छात्र शुरू करें तैयारी
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा के टर्म 2 बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम को आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध करा दिया है। छात्र इन्हें ऑनलाइन जाकर देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म 2 बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर एवं अंकन योजना को जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे छात्र इन्हें आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in में जाकर डाउनलोड कर सकते है। 10वीं के छात्रों के लिए अंग्रेजी, गणित, हिंदी, सामाजिक विज्ञान व कंप्यूटर के अन्य विषयों के सैंपल पेपर जारी किए गए हैं। वहीं, 12वीं कक्षा के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के विषयों के भी सैंपल पेपर समेत मार्किंग स्कीम जारी कर दी गई है। इनमें छात्रों को बहुविकल्पीय प्रश्नों का विवरण और प्रत्येक भागों में पूछे जाने वाले प्रश्नों से जुड़ी हुई जानकारियां साझा की गई हैं। छात्र इन सैंपल के जरिए अच्छी तरह से तैयारी कर सकते हैं। सीबीएसई की टर्म 2 बोर्ड परीक्षाएं मार्च व अप्रैल, 2022 में आयोजित की जा सकती हैं। बोर्ड की तरफ से जल्द ही इसकी डेटशीट भी जारी की जा सकती है।
CBSE Term 2 Sample Paper से छात्र करें तैयारी
छात्र सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम की पीडीएफ फाइलों को डाउनलोड करके छात्र उनसे टर्म 2 बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी कर सकते हैं। छात्र एक निर्धारित समय सीमा को भी तैयार करते हुए परीक्षा के लिए अपना अभ्यास शुरू कर दें। टर्म 2 बोर्ड परीक्षा के लिए विभिन्न विषयों के लिए 40 अंकों के सैंपल पेपर सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए हैं। छात्र अंकन योजना को अच्छी तरह से देख कर व जांच करते हुए अपने विषयों के लिए अभ्यास करें।
CBSE Term 2 Sample Paper को ऐसे करें डाउनलोड
- 10वीं व 12वीं कक्षा के छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।
- अब टर्म 2 बोर्ड परीक्षा के 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद 10वीं व 12वीं कक्षा के विभिन्न विषयों के सैंपल पेपर स्क्रीन स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे।
- छात्र सैंपल पेपर के साथ मार्किंग स्कीम को भी देख सकते हैं।
- प्रत्येक विषय के सैंपल पेपर के साथ मार्किंग स्कीम की पीडीएफ फाइल पर क्लिक करें।
- इन पीडीएफ फाइल पर क्लिक करने के बाद सैंपल पेपर व मार्किंग स्कीम स्क्रीन पर खुल जाएंगे।
- अब छात्र इन्हें डाउनलोड करके अभ्यास कर सकते हैं।
- इनका प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X