फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Term 2 Sample Paper Marking Scheme released by cbse students can download at cbseacademic.nic.in

CBSE Term 2 Sample Paper: सीबीएसई ने टर्म 2 बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर जारी किए, छात्र शुरू करें तैयारी 

Sat, 15 Jan 2022 06:14 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Sat, 15 Jan 2022 06:14 PM IST
सार

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा के टर्म 2 बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम को आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध करा दिया है। छात्र इन्हें ऑनलाइन जाकर देख सकते हैं। 
 

विज्ञापन
CBSE Term 2 Sample Paper Marking Scheme released by cbse students can download at cbseacademic.nic.in
CBSE Term 2 Sample Paper - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म 2 बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर एवं अंकन योजना को जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे छात्र इन्हें आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in में जाकर डाउनलोड कर सकते है। 10वीं के छात्रों के लिए अंग्रेजी, गणित, हिंदी, सामाजिक विज्ञान व कंप्यूटर के अन्य विषयों के सैंपल पेपर जारी किए गए हैं। वहीं, 12वीं कक्षा के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के विषयों के भी सैंपल पेपर समेत मार्किंग स्कीम जारी कर दी गई है। इनमें छात्रों को बहुविकल्पीय प्रश्नों का विवरण और प्रत्येक भागों में पूछे जाने वाले प्रश्नों से जुड़ी हुई जानकारियां साझा की गई हैं। छात्र इन सैंपल के जरिए अच्छी तरह से तैयारी कर सकते हैं। सीबीएसई की टर्म 2 बोर्ड परीक्षाएं मार्च व अप्रैल, 2022 में आयोजित की जा सकती हैं। बोर्ड की तरफ से जल्द ही इसकी डेटशीट भी जारी की जा सकती है। 

विज्ञापन

CBSE Term 2 Sample Paper से छात्र करें तैयारी 

छात्र सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम की पीडीएफ फाइलों को डाउनलोड करके छात्र उनसे टर्म 2 बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी कर सकते हैं। छात्र एक निर्धारित समय सीमा को भी तैयार करते हुए परीक्षा के लिए अपना अभ्यास शुरू कर दें। टर्म 2 बोर्ड परीक्षा के लिए विभिन्न विषयों के लिए 40 अंकों के सैंपल पेपर सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए हैं। छात्र अंकन योजना को अच्छी तरह से देख कर व जांच करते हुए अपने विषयों के लिए अभ्यास करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE Term 2 Sample Paper को ऐसे करें डाउनलोड 

  • 10वीं व 12वीं कक्षा के छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट   cbseacademic.nic.in पर जाएं।
  • अब टर्म 2 बोर्ड परीक्षा के 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद 10वीं व 12वीं कक्षा के विभिन्न विषयों के सैंपल पेपर स्क्रीन स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे। 
  • छात्र सैंपल पेपर के साथ मार्किंग स्कीम को भी देख सकते हैं।
  • प्रत्येक विषय के सैंपल पेपर के साथ मार्किंग स्कीम की पीडीएफ फाइल पर क्लिक करें।
  • इन पीडीएफ फाइल पर क्लिक करने के बाद सैंपल पेपर व मार्किंग स्कीम स्क्रीन पर खुल जाएंगे। 
  • अब छात्र इन्हें डाउनलोड करके अभ्यास कर सकते हैं। 
  • इनका प्रिंट आउट भी निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed