फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Term-1 Result for class 12th released know where and how to check

CBSE 12th Term-1 Result: सीबीएसई ने जारी किया 12वीं टर्म-1 परीक्षा का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे चेक कर सकेंगे?

Sat, 19 Mar 2022 08:49 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 19 Mar 2022 08:49 PM IST
सार

CBSE Term-1 Result: छात्र अपने संबंधित स्कूलों से परिणाम जान सकते हैं। बता दें कि इस बार सीबीएसई ने छात्रों के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी न करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
CBSE Term-1 Result for class 12th released know where and how to check
CBSE 12th Term 1 Results - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CBSE Term-1 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बारहवीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार भी परिणाम संबंधित स्कूलों को  ई-मेल के माध्यम से भेजे गए हैं। स्कूल ही परिणाम डाउनलोड कर के छात्रों को सौंपेंगे। छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपना परिणाम जान सकते हैं। बता दें कि इस बार सीबीएसई ने छात्रों के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी न करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन

CBSE Term-1 Result: केवल स्कूल के प्रिंसिपल कर सकेंगे चेक
सीबीएसई की ओर से जारी की गई 12वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम को केवल संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपल शिक्षा मेल आईडी के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे। बता दें कि बोर्ड की ओर से केवल थ्योरी के परिणाम भेजे गए हैं। प्रायोगिक और आंतरिक परीक्षा के अंक पहले से ही स्कूलों के पास में उपलब्ध है। 

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE Term-1 Result: दसवीं के परिणाम भी ऐसे ही आए थे
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की टर्म-1 परीक्षा के परिणाम भी इसी तरह जारी किए गए थे। ये परिणाम भी स्कूलों को ही भेजे गए थे। छात्रों को स्कूलों से ही परिणाम एकत्रित करना होगा। सीबीएसई की ओर से दसवीं के परिणाम जारी होने के बाद से ही छात्र बेसब्री से बारहवीं के परिणाम जारी होने की इंतजार कर रहे थे। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि बोर्ड किसी भी समय यह परिणाम जारी कर सकता है। 

विज्ञापन

CBSE Term-1 Result: दिसंबर में हुई थी परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा की टर्म-1 बोर्ड परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर, 2021 से लेकर 22 दिसंबर, 2021 तक किया गया था। दरअसल इस बार कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा को दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित करने का फैसला किया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed