फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE takes action against 30 X handles using its name or logo; advised to follow official account

CBSE Advisory: 30 फर्जी एक्स हैंडल्स के खिलाफ सीबीएसई ने लिया एक्शन; छात्रों और अभिभावकों को दी ये सलाह

Mon, 12 Feb 2024 06:12 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 12 Feb 2024 06:12 PM IST
सार

CBSE: सीबीएसई बोर्ड ने ऐसे 30 अकाउंट्स की पहचान की है, जिनका इस्तेमाल लोगों के बीच भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए किया जा रहा है। बोर्ड ने  छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों को सलाह दी है कि किसी भी जानकारी के लिए सीबीएसई के आधिकारिक हैंडल को फॉलो करें।

विज्ञापन
CBSE takes action against 30 X handles using its name or logo; advised to follow official account
CBSE Advisory - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Fake CBSE Accounts: सीबीएसई बोर्ड ने फर्जी खबरों पर रोकथाम के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 30 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है, जो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बोर्ड के नाम या लोगो का उपयोग कर रहे हैं। सीबीएसई ने इन अकाउंट्स को भ्रामक पाया और छात्रों को केवल आधिकारिक एक्स हैंडल को फॉलो करने की सलाह दी है।

विज्ञापन


बोर्ड ने कहा है, "यह सूचित किया जाता है कि बोर्ड ने इन सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ एक एक्शन लिया है।"

इस लिस्ट में ऐसे अकाउंट्स शामिल हैं जो या तो सीबीएसई नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं या बोर्ड के लोगो का इस्तेमाल कर रहे हैं। बोर्ड का कहना है कि इन अकाउंट्स के इस्तेमाल से आम जनता को गुमराह किया जा सकता है या गलत जानकारी का संचार किया जा सकता है।
विज्ञापन


बोर्ड ने ऐसे 30 अकाउंट्स की पहचान की है जो जिनके नाम या यूजरनेम में CBSE का नाम शामिल है, या फिर उन्होंने एक्स पर अपनी डीपी में बोर्ड के लोगों का इस्तेमाल किया हुआ है। अकाउंट्स के नाम आप नीचे तस्वीर में देख सकते हैं:
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई ने छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और अन्य लोगों को सावधान किया और सलाह दी कि वे बोर्ड से संबंधित सत्यापित और प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक एक्स हैंडल, @cbseindia29 को ही फॉलो करें।

सीबीएसई ने आगे कहा, "सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी शैली में सीबीएसई के नाम और लोगो का उपयोग करके किसी अन्य स्रोत द्वारा दी गई किसी भी जानकारी के लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed