फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Syllabus Controversy Rahul Gandhi calls CBSE Central Board of Suppressing Education and targeted RSS over Modification

CBSE Syllabus Controversy: राहुल गांधी ने सीबीएसई को बताया सेंट्रल बोर्ड ऑफ सप्रेसिंग एजुकेशन, संघ पर साधा निशाना

Mon, 25 Apr 2022 02:36 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 02:36 PM IST
सार

Rahul Gandhi targeted RSS over CBSE Syllabus Controversy:  सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के इतिहास और राजनीति विज्ञान के पाठ्यक्रम से कई अध्यायों को हटाने के बाद कांग्रेस नेता की ओर से यह टिप्पणी आई है। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने सीबीएसई को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सप्रेसिंग एजुकेशन बताते हुए तंज भी कसा है। 

विज्ञापन
CBSE Syllabus Controversy Rahul Gandhi calls CBSE Central Board of Suppressing Education and targeted RSS over Modification
कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CBSE Syllabus Controversy: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम में बदलाव के फैसले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संघ परिवार पर निशाना साधा है। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने सीबीएसई को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सप्रेसिंग एजुकेशन बताते हुए तंज कसा है। सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के इतिहास और राजनीति विज्ञान के पाठ्यक्रम से कई अध्यायों को हटाने के कुछ दिनों बाद कांग्रेस नेता की ओर से यह टिप्पणी आई है। 

विज्ञापन

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कसा तंज

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को सीबीएसई पाठ्यक्रम में संशोधन को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा और उसे 'राष्ट्रीय शिक्षा श्रेडर' करार दे दिया। राहुल गांधी ने ट्विटर पर राष्ट्रीय शिक्षा श्रेडर लिखकर एक ग्राफिक पोस्ट किया है। ग्राफिक्स में लोकतंत्र और विविधता, कृषि पर वैश्वीकरण के प्रभाव, गुटनिरपेक्ष आंदोलन, मुगल दरबार, औद्योगिक क्रांति, फैज की कविताएं जैसे विषयों को काटने वाली मशीन को दिखाती है। मशीन द्वारा नीचे की ओर रोजगार, सांप्रदायिक सौहार्द और संस्थानों जैसे मुद्दों को टुकड़ों-टुकड़ों में काटते हुए दिखाया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन

सीबीएसई द्वारा पाठ्यक्रम में किया गया बदलाव

हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा अफ्रीकी-एशियाई क्षेत्रों में इस्लामी साम्राज्यों के उदय, मुगल दरबारों के इतिहास, शीत युद्ध और इतिहास और राजनीति विज्ञान पाठ्यक्रम से औद्योगिक क्रांति से संबंधित अध्यायों को हटाने की घोषणा की गई है। इसके बाद विरोध स्वरूप कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की यह टिप्पणी सामने आई है। राहुल के ट्वीट में इस बदलाव के लिए संघ परिवार को जिम्मेदार बताते हुए निशाना साधा गया है। 
 

नफरत की कीमत हर भारतीय चुका रहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इससे पहले 16 अप्रैल को भी ट्विटर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया था। राहुल ने ट्विटर पर लिखा था, बीजेपी-आरएसएस की नफरत की कीमत हर भारतीय चुका रहा है। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा लिखे गए एक लेख को भी साझा किया, जिसमें उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर 'घृणा की बढ़ती कोरस, आक्रामकता की छिपी उत्तेजना' और 'अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपराध' आदि का आरोप लगाया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed