फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Supplementary Exam 2025: Class 10, 12 Compartment Exams Begin Tomorrow, Check Important Guidelines here

CBSE: सीबीएसई 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा कल से होगी शुरू, NIOS परीक्षा के लिए स्कूल प्रिंसपलों को निर्देश जारी

Mon, 14 Jul 2025 08:39 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 14 Jul 2025 08:39 AM IST
सार

CBSE Supplementary Exam 2025: सीबीएसई पूरक परीक्षा 2025 का आयोजन 10वीं के लिए 15 जुलाई से और 12वीं के लिए एक दिन में किया जाएगा। परीक्षा का पूरा शेड्यूल, समय और दिशा-निर्देश सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
CBSE Supplementary Exam 2025: Class 10, 12 Compartment Exams Begin Tomorrow, Check Important Guidelines here
CBSE - फोटो : CBSE

विस्तार

CBSE Supplementary Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाएं मंगलवार, 15 जुलाई 2025 से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो मुख्य परीक्षा में एक या अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण रहे हैं। 12वीं के सभी विषयों की पूरक परीक्षा कल (15 जुलाई 2025) एक ही दिन में आयोजित की जाएगी, जबकि 10वीं की पूरक परीक्षाएं 22 जुलाई तक चलेंगी। प्रवेश पत्र अपलोड करने के अलावा केंद्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। रीडिंग के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर कम्युनिकेशन डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे।

विज्ञापन

10वीं की पूरक परीक्षा 22 जुलाई तक होगी आयोजित 

सीबीएसई की पूरक परीक्षा 2025 के लिए कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा केवल 15 जुलाई 2025 को एक ही दिन में संपन्न होगी। परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। हालांकि, कुछ विषयों की परीक्षा केवल दो घंटे की होगी, जो सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। पहले दिन कक्षा 10 के छात्रों की इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों की परीक्षा होगी। वहीं, कक्षा 12 के सभी विषयों की परीक्षा एक ही दिन में कराई जाएगी, जिसमें केवल उन्हीं विषयों की परीक्षा ली जाएगी जिनमें छात्रों को कंपार्टमेंट मिला है।

विज्ञापन

मुख्य परीक्षा का परिणाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 13 मई 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया था। कक्षा 12वीं में 16.92 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14.96 लाख छात्र उत्तीर्ण हुए। इस तरह कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39% रहा। वहीं, कक्षा 10वीं में 23.71 लाख छात्र परीक्षा में बैठे और 22.21 लाख छात्र सफल हुए, जिससे कुल पास प्रतिशत 93.66% रहा। जिन छात्रों को एक या दो विषयों में कंपार्टमेंट (अनुत्तीर्ण) मिला है, उनके लिए पूरक परीक्षा का आयोजन किया है। यह परीक्षा उन छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश पाने का दूसरा मौका देती है ताकि वे अपने अकादमिक सत्र को बिना रुकावट आगे बढ़ा सकें।

परीक्षा के जरूरी दिशा-निर्देश

CBSE ने परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए कई दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं:

  • परीक्षा केंद्र पर संचार उपकरण (मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ आदि) लाने की अनुमति नहीं है।
  • किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि (UFM - Unfair Means) पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
  • सभी छात्रों को समय से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

NIOS के इम्तिहान के लिए स्कूल प्रिंसपलों को निर्देश

ओपन स्कूलिंग विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शानदार पहल की है। बोर्ड ने अपने सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों से अपील की है कि वे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) के आगामी सार्वजनिक इम्तिहानों में पूरी तरह से सहयोग करें। सीबीएसई ने एक सर्कुलर जारी करते हुए स्कूल प्रिंसिपलों और संस्थान प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे NIOS को परीक्षा केंद्र, इन्फ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed