फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE: Students Evaluation Will Depend on Quality of Answers, Says CBSE Controller of Examinations

CBSE: उत्तर की श्रेष्ठता पर निर्भर करेगा छात्रों का मूल्यांकन, सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक ने दिए सवालों के जवाब

Mon, 31 Mar 2025 08:14 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 31 Mar 2025 08:14 AM IST
सार

CBSE Board Exam Result: सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में मूल्यांकन उत्तर की गुणवत्ता पर आधारित होगा, न कि क्रम या भाषा पर। इसके अलावा उन्होंने छात्रों के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए।

विज्ञापन
CBSE: Students Evaluation Will Depend on Quality of Answers, Says CBSE Controller of Examinations
CBSE - फोटो : CBSE

विस्तार

CBSE Students Evaluation: सीबीएसई परीक्षा के दौरान छात्रों के लिए सबसे अहम सवाल यह होता है कि उनके उत्तरों का मूल्यांकन किस आधार पर किया जाएगा। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने छात्रों के विभिन्न सवालों का जवाब दिया और यह स्पष्ट किया कि छात्रों का मूल्यांकन सिर्फ उनके उत्तरों की गुणवत्ता पर आधारित होगा, न कि उन सवालों के उत्तर देने के क्रम या भाषा पर। डॉ. भारद्वाज ने परीक्षार्थियों की चिंताओं को दूर करते हुए उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन किया, ताकि वे बिना किसी दबाव के अपनी तैयारी में पूरा ध्यान लगा सकें।

विज्ञापन


इस दौरान कुछ छात्रों ने परीक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे। यहां देखिए छात्रों के सवालों पर परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के जवाब...
विज्ञापन


सवाल- मैंने सीबीएसई परीक्षा में आए प्रश्नों को क्रम के अनुसार हल नहीं किया है। क्या इससे मेरे अंकों पर असर पड़ेगा। - ईशान छाबड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब- सीबीएसई परीक्षा में छात्रों का मूल्यांकन उनके परीक्षा में दिए उत्तरों की उत्तमता पर निर्भर करता है न कि इस पर कि प्रश्नों के उत्तर किस क्रम में दिए हैं। चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। मगर, यह जरूरी है कि किसी भी परीक्षा में उत्तम यही होता है कि आप प्रथम प्रश्न से उत्तर देना शुरू करें और आगे बढ़ते चले जाएं।

सवाल- कक्षा 12वीं के कई विषयों के पेपर में मैंने सवालों के जवाब अपनी भाषा में लिखे हैं। क्या इससे मेरे अंक कट सकते हैं। -अर्जुन
जवाब- उत्तर देते समय भाषा आपकी अपनी हो सकती है, लेकिन यह अवश्य देख लें कि भाषा प्रश्न के उत्तर को पूर्ण रूप से सिद्ध करती है। हमेशा ध्यान रखें कि भाषा अर्थ का अनर्थ कर सकती है, लेकिन मूल्यांकन उसी का होगा जो आपने लिखा है।

और भी पढ़ें:- सीबीएसई कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक का नया पाठ्यक्रम जारी, ऐसे करें डाउनलोड

सवाल- अगर इस साल मेरे गणित स्टैंडर्ड के पेपर में अच्छे अंक नहीं आए। तो क्या मैं अगले साल गणित बेसिक की परीक्षा देकर अपने अंकों में सुधार कर सकता हूं। -सुशील
जवाब- मुख्य परीक्षा के परिणाम की घोषणा के बाद जुलाई में सीबीएसई द्वारा आयोजित पूरक परीक्षा में उपस्थित होकर अधिकतम दो विषयों में ऐसा कर सकते हैं। परीक्षा अच्छी नहीं हुई है तब आप आज से ही गणित बेसिक की तैयारी शुरू करें व रिजल्ट निकलने के बाद जुलाई में होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन करना न भूलें।

सवाल- क्या इम्प्रूवमेंट की परीक्षा सभी विषयों के लिए दी जा सकती है। -हर्षित
जवाब- कक्षा दसवीं में दो विषयों और कक्षा 12वीं एक विषय में परिणाम सुधार की सुविधा जुलाई  2025 में होने वाली पूरक परीक्षा में मिलेगी। अगर आप सभी विषयों में सुधार चाहते हैं तो यह अवसर आपको फरवरी 2026 में केवल एक बार मिलेगा।

सवाल- क्या कम्पार्टमेंट की परीक्षा में पूरे पाठ्यक्रम से प्रश्न-पत्र आता है। -करण

जवाब- कम्पार्टमेंट परीक्षा का आयोजन पूर्ण पाठ्यक्रम पर किया जाता है जो मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित होता है। कंपार्टमेंट परीक्षा पूर्ण पाठ्यक्रम पर ही आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed